- Home
- States
- Maharastra
- सिर पर साफा बांध शिवसेना के बागी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे एकनाथ शिंदे, देखें 10 खास तस्वीरें
सिर पर साफा बांध शिवसेना के बागी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे एकनाथ शिंदे, देखें 10 खास तस्वीरें
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को विधानसभा में अपना दम दिखाया। भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। उन्हें 164 विधायकों ने वोट दिया। सदन में बहुमत का आंकड़ा 144 है। इस दौरान शिवसेना के बागी विधायकों का टशन दिया। एकनाथ शिंदे सिर पर साफा बांधकर विधानसभा आए थे। बागी विधायकों ने भी साफा बांध रखा था। इस दौरान भाजपा के विधायक भी काफी उत्साहित दिखे। देखें 10 खास तस्वीरें...

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए मुंबई के विधानभवन पहुंचे।
सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ विधानभवन पहुंचे। सभी ने साफा पहन रखा था। मीडिया को देख विधायकों ने विजय चिह्न दिखाया।
विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद सीएम के रूप में एकनाथ शिंदे ने पहला भाषण दिया। उन्होंने कहा कि एक शिवसैनिक सीएम बना है। बालासाहेब का सपना साकार हुआ है।
भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर विधानसभा चुनाव जीत गए। विधान भवन पहुंचने पर उन्होंने विजय चिह्न दिखाया। उन्हें 164 विधायकों ने वोट दिया है।
शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे तो उन्होंने विजय चिह्न दिखाया। सदन की कार्यवाही के दौरान अपना नाम लेने की बारी आई तो उन्होंने अपने माता-पिता के नाम के साथ अपना नाम लिया।
राहुल नार्वेकर विधानसभा पहुंचे तो भाजपा के विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे स्पीकर का चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भाजपा विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे।
भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल पार्टी विधायकों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए विधान भवन पहुंचे।
कांग्रेस नेता अमित देशमुख महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए विधानभवन पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
एनसीपी नेता अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए विधान भवन पहुंचे। उन्होंने भी चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।