- Home
- States
- Maharastra
- ALERT: मौसम विभाग की इस चेतावनी को न करें नजरअंदाज, जिंदगी पर भारी पड़ सकती है यह फोटोग्राफी
ALERT: मौसम विभाग की इस चेतावनी को न करें नजरअंदाज, जिंदगी पर भारी पड़ सकती है यह फोटोग्राफी
मुंबई. भारी बारिश ने मायानगरी का हाल बेहाल कर दिया है। कई इलाकों में कमर-कमर तक पानी भरा हुआ है। चूंकि कोरोना संक्रमण को रोकने प्रभावी लॉकडाउन के कारण सड़कों पर भीड़ कम है, फिर भी भारी बारिश से लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इस बीच मौसम विभाग ने हाईटाइड की चेतावनी दी है। मौसम विभाग नेसतारा, औरंगाबाद और जालना आदि के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां भारी बारिश होगी। वहीं, मुंबई और समुद्र से लगे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट को रेड में बदल दिया है। यानी बारिश खतरनाक तरीके से होने की आशंका है। समुद्र किनारे लोगों को जाने से रोकने पुलिस की तैनाती की गई है। बावजूद लोग मान नहीं रहे। समुद्र से उठतीं लहरों के बीच मस्ती करना जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। देखिए मुंबई में बारिश की स्थिति...

मुंबई में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। लेकिन लोग इस खतरे को मजाक में ले रहे हैं।
बारिश में समुद्र का जलस्तर बढ़ने से ज्वार के कारण ऐसी लहरें उठतीं हैं।
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है।
मुंबई में आगे भी ऐसी बारिश होती रहेगी।
एक बुजुर्ग को गोद में उठाकर पानी से बाहर ले जाता शख्स।
मुंबई में आगे भी ऐसी बारिश होती रहेगी।
इस तरह मुंबई डूबी हुई है।
मुंबई में जहां गटर के मेन होल खुले हैं, वहां गार्ड तैनात किया गया है।
इस तरह कमर-कमर तक पानी भरा हुआ है।
मुंबई में बारिश के बीच आवागमन अस्तव्यस्त हो जाता है।
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में दिन भी में रात जैसा नजारा दिखाई दे रहा है।
मुंबई में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है।
रास्तों में पानी भरा होने से वाहन फंस रहे हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।