- Home
- States
- Maharastra
- आफत में मुंबई, लगातार बारिश से घबराए लोग.. कमजोर बिल्डिंगों में रहने वालों के दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे
आफत में मुंबई, लगातार बारिश से घबराए लोग.. कमजोर बिल्डिंगों में रहने वालों के दिल की धड़कनें ऊपर-नीचे
मुंबई. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुंबईवाले अब भारी बारिश से घबराए उठे हैं। पिछले कई दिनों से जारी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। वहीं, गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 बजे फोर्ट इलाके में स्थित भानुशाली बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। बुधवार को भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। इन दोनों घटनाओं में 7 लोगों की जान चली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद घटनास्थल पर पहुंचे। एक हादसा मलाड इलाके में मालवानी में हुआ था। मुंबई में जर्जर इमारतें लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। पिछले साल जुलाई में पिंपरीपाड़ा में एक बिल्डिंग गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले ही साल 28 जून को पुणे के करीब कोंढवा इलाके में एक घर की दीवार गिरने से 15 लोगों की जान चली गयी थी। मुंबई महानगर पालिका के आंकड़े बताते हैं कि1996 से लेकर सितंबर 2017 तक 17 इमारतें कमजोर होने से गिरीं। इन हादसों में 267 लोगों की मौत हुई। आगे देखिए मुंबई में बारिश की स्थिति दिखातीं तस्वीरें...
17

बारिश से सड़कें डूब गई हैं। गाड़ियां यूं फंस रही हैं। दूसरा चित्र...जहां एक बिल्डिंग गिर पड़ी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
लगातार बारिश से यूं सड़कों पर पानी भर रहा है।
37
लोगों को सुरक्षित जगहों पर अपना सामान शिफ्ट करना पड़ रहा है।
47
मुंबई में बारिश में जर्जर इमारतों के गिरने की काफी घटनाएं होती हैं।
57
मौसम विभाग ने लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
67
मुंबई में अंडरब्रिज के हालात
77
यूं सड़कों पर पानी भरा देखा जा सकता है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos