निर्भया की मां आशा देवी की 10 तस्वीरें, जब वह बेटी को याद कर रोने लगीं
नई दिल्ली. दिल्ली गैंगरेप के दोषियों की मौत की तारीख हर बार टल जाती है। नई तारीख 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे तय की गई है। लेकिन इसमें भी पेंच फंसाने के लिए दोषियों ने तैयारी कर ली है। दोषी मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में अपने पूर्व वकील वृंदा ग्रोवर के खिलाफ याचिका लगाई है। आरोप है कि वृंदा ग्रोवर ने दबाव डालकर मुकेश से क्यूरेटिव और मर्सी पिटीशन पर साइन कराया। जबकि इन दोनों पिटीशन के लिए उसके पास वक्त था। मुकेश ने मांग की है कि वकील वृंदा ग्रोवर पर केस चले। इसके अलावा मुकेश को क्यूरेटिव और मर्सी पिटीशन के लिए जुलाई 2021 तक का वक्त दिया जाए। ऐसे में सस्पेंस बना है कि 20 मार्च को फांसी होगी या नहीं? ऐसे में निर्भया की मां आशा देवी की उम्मीद एक बार फिर टूटती दिख रही है। निर्भया की मां की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिसमें पता चलता है कि 7 साल तक उन्होंने बेटी को न्याय दिलाने के लिए कैसे संघर्ष किया?
110

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां आशा देवी। 12 फरवरी, 2020 को पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर मामले की सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए। बात करते हुए मां आशा देवी रोने लगी थीं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
निर्भया की मां आशा देवी निर्भया चेतना दिवस के मौके पर निर्भया को पुष्प अर्पित करने के दौरान। 16 दिसंबर 2016 को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर निर्भया ज्योति ट्रस्ट ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।
310
बेटी के 17 साल के हत्यारे और रेपिस्ट को रिहा किए जाने पर निर्भया की मां रोने लगी थीं। यह तस्वीर साल 2015 के 20 दिसंबर की है।
410
निर्भया के दोषी नाबालिग को रिहा करने का विरोध करती हुई मां आशा देवी। 20 दिसंबर 2015 को जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। उसी दौरान भावुक होकर रोने लगी थीं।
510
20 दिसंबर 2015 की तस्वीर। जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स, बलात्कार के दोषी को रिहा करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। बता दें कि नाबालिक को तीन साल जेल में रखने के बाद रिहा कर दिया गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान निर्भया का मां रोने लगी थीं।
610
16 दिसंबर 2015 को जंतर-मंतर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में निर्भया चेतना दिवस के दौरान शबाना आजमी ने निर्भया की मां को सांत्वना देते हुए।
710
निर्भया को याद करते हुए दिल्ली में 16 दिसंबर 2014 को प्रेयर मीट हुआ था। जिसमें कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी शामिल हुई थीं। उनके बगल में बैठी हुई निर्भया की मां।
810
तस्वीर 16 दिसंबर 2014 की है। प्रेयर मीट के दौरान अपनी बेटी को याद कर मां रोने लगी थीं।
910
निर्भया गैंगरेप के दूसरे साल 16 दिसंबर 2014 को निर्भया ज्योति ट्रस्ट ने दिल्ली के राजेंद्र भवन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस दौरान निर्भया की मां रोने लगी थीं।
1010
निर्भया की मां। 16 दिसंबर 2014 को दिल्ली के राजेंद्र भवन में निर्भया ज्योति ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में। यहां मां आशा देवी भावुक हो गई थीं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos