- Home
- National News
- हारेगा कोरोना: लो जी! लोगों को मास्क और vaccine के लिए प्रेरित करने अब आ गए 'वैक्सीन गणेशा'
हारेगा कोरोना: लो जी! लोगों को मास्क और vaccine के लिए प्रेरित करने अब आ गए 'वैक्सीन गणेशा'
वडोदरा, गुजरात. किसी भी मामले में आमजनों को जागरूक करने के लिए सामाजिक और धार्मिक उत्सवों से बढ़िया दूसरा कोई उपाय नहीं होता। आस्था और सामाजिक सरोकारों के चलते लोग बातें मानते भी हैं। इस समय देश-दुनिया में कोरोना ने सबाके परेशान कर रखा है। अब जबकि यह सबको पता चल गया है कि कोरोना से बचने और उसे हराने का एक ही उपाय है- मास्क और वैक्सीन। इसी को लेकर जागरुकता लाने गुजरात के वडोदरा में रहने वाले मूर्तिकार दक्षेश जांगिड़ ने गणेशोत्सव के लिए नया प्रयोग किया है। उन्होंने गणेशजी की मूर्तियों के जरिये जागरूकता अभियान चलाने की शुरुआत की है। इसमें स्वच्छ भारत का भी संदेश दिया गया है।

10 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होगा। हालांकि इस बार भी कोरोना महामारी के चलते उतनी धूमधाम नहीं रहेगी। गणेशोत्सव पर इसी महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करने वडोदरा के मूर्तिकार दक्षेश जांगिड़ ने यह प्रयोग किया है। उन्होंने गणेश की मूर्ति को वैक्सीन वॉयल(vaccine vial) पर बैठाया है। गणेश के बगल में सिरिंज रखी है और एक हाथ में मास्क है।
दक्षेण जांगिड़ कहते हैं कि गणेशजी प्रयोगधर्मी हैं। हर गणेशोत्सव में उनके नए-नए रूप देखने को मिलते हैं। खासकर, वे हमेशा सम-सामायिक मुद्दों को लेकर आते हैं। इस बार कोरोनाकाल चल रहा है, इसलिए यह प्रयोग किया गया है।
दक्षेण जांगिड़ कहते हैं कि गणोशोत्सव के जरिये कोशिश है कि लोग कोविड 19 को लेकर सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करें और बीमारी से दूर रहकर गणेश चतुर्थी मनाएं। बता दें कि भारत में कोरोना के रोज 40 हजार के आसपास केस मिल रहे हैं।
अगर भारत में कोरोना की बात करें, तो बीत दिन 42 हजार के करीब नए केस मिले। इस दौरान 41 हजार के करीब रिकवर हुए। वहीं, 532 लोगों की मौत हुई। इस समय 4.04 लाख एक्टिव केस हैं। केरल में सबसे अधिक 22 हजार केस मिले। महाराष्ट्र में 6000 के करीब। जबकि गुजरात में स्थित बेहतर है। यहां सिर्फ 15 नए केस मिले। यहां इस समय केवल 210 के करीब एक्टिव केस हैं।
यह तस्वीर महाराष्ट्र की है। BMC ने मुंबई की आरे कॉलोनी में आदिवासियों के लिए विशेष कोविड वैक्सीनेशन सत्र का आयोजन किया। इसमें 1800 आदिवासी वैक्सीनेट हो चुके हैं, 1500 और आदिवासियों को वैक्सीनेट हो सकते हैं। बता दें कि कोरोना के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। यहां 6000 से अधिक नए केस मिले।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.