MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • कोई डॉक्टर-कोई है पूर्व सांसद...ये हैं किसान आंदोलन के वो 8 बड़े चेहरे, जिनका खेती से नहीं है कोई वास्ता

कोई डॉक्टर-कोई है पूर्व सांसद...ये हैं किसान आंदोलन के वो 8 बड़े चेहरे, जिनका खेती से नहीं है कोई वास्ता

नई दिल्ली. दिल्ली में हजारों किसान 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। नए कृषि कानूनों को वापस लेने से लेकर अपनी तमाम मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार और किसानों के बीच हुई 6 दौर की बातचीत भी विफल रही है। किसान सिर्फ एक ही मांग पर अड़े हैं कि कृषि कानून वापस लिए जाएं। इस बीच सरकार किसानों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में लगी है। यही नहीं आंदोलन के दौरान अब तक ठंड व बीमारी से 11 किसानों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन आज हम आपको इस आंदोलन में किसानों की आवाज बुलंद कर रहे 8 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका खेती- किसानी से कोई वास्ता नहीं है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 12 2020, 04:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इस कड़ी में सबसे पहला नाम है दर्शन पाल का। दर्शन पाल क्रान्तिकारी किसान यूनियन, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह भाकपा (माओवादी) से संबद्ध है। वह मूलतः पटियाला के निवासी हैं, और पंजाब राज्य स्वास्थ्य विभाग में सेवानिवृत्त डॉक्टर हैं। वह AIKSCC के राज्य संयोजक भी हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव भी इस आंदोलन में शामिल हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक मनोरोग विज्ञानी है। हालांकि वह किसान प्रतिनिधि का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए, योगेंद्र किसानों के विरोध के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संयुक्त किसान मोर्चा के सक्रिय सदस्य हैं। वह AIKSCC के सह-संयोजक हैं और UGC और शिक्षा के अधिकार पर राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य हैं।

38

कुलहिंद किसान संघर्ष समिति (AIKS) के सदस्य हन्नान मोल्लाह इस आंदोलन में खासे चर्चित रहे हैं। किसानों की मांगों को लेकर लगातार मीडिया में बने रहने वाले हन्नान मोल्लाह हावड़ा, पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) के पूर्व सांसद है। वह 1980 से 2009 तक संसद के सदस्य रहे। वह 1980 से 1991 तक DYFI के महासचिव भी रहे। वर्तमान में, हन्नान मोल्लाह AIKS के महासचिव और ऑल इंडिया एग्रीकल्चर वर्कर्स यूनियन के संयुक्त सचिव हैं।

48

AIKSCC की सदस्य कविता कुरुगंती एक सामाजिक कार्यकर्ता है, जो दो एनजीओ चलाती हैं, इनके दोनों एनजीओ महिला किसान मंच और एलायंस फॉर सस्टेनेबल एंड होलिस्टिक एग्रीकल्चर हैं।

58

भारतीय किसान यूनियन (DAKAUNDA) के सदस्य जगमोहन सिंह पटियाला भी इस आंदोलन में किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह पटियाला के निवासी हैं और एक एक्यूपंक्चर चिकित्सक है। जगमोहन पंजाब सरकार के सहकारिता विभाग में भी काम कर चुके हैं। 
 

68

नव निर्माण विकास संगठन (NNVS) के सदस्य अक्षय कुमार इस आंदोलन में काफी चर्चा में रहे हैं। वह जगदीशपुर, ओडिशा के निवासी हैं। अक्षय कुमार एक सामाजिक कार्यकर्ता और अन्ना हजारे और मेधा पाटकर के करीबी सहयोगी हैं। वह पूर्व में नर्मदा बचाओ आंदोलन और आजादी बचाओ आंदोलन जैसे प्रमुख सामाजिक क्रांतियों का हिस्सा रहे हैं। अक्षय कुमार एनएनवीएस के राष्ट्रीय संयोजक हैं, जो नव निर्माण समिति के किसान मोर्चे से जुड़ी है। वह युवा भारती के पूर्व-संयोजक भी हैं। अक्षय कुमार संत विनोबा भावे के अनुयायी हैं और प्रिंट मीडिया, विशेषकर स्थानीय ओडिया दैनिक सांबाद और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, कनक न्यूज़ के साथ एक अच्छा तालमेल रखते हैं।
 

78

कुलहिंद किसान महासंघ के सदस्य किरनजीत सेखो भी इस आंदोलन का प्रमुख अंग हैं। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े हैं। पेशे से वह एक वकील हैं।

88

कुलहिंद किसान महासंघ से जुड़े प्रेम सिंह बन्नु भी किसान आंदोलन में प्रमुख भूमिका में हैं। वह भी पेशे से वकील हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raksha Bandhan: बच्चों संग पीएम मोदी का रक्षाबंधन, हाई-फाइव और मुस्कुराहटों ने जीता दिल
Recommended image2
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर सरकार चौतरफा घिरी, नड्डा की बैठक के बाद CJP-AAP ने मांगा जवाब
Recommended image3
Raksha Bandhan Special: मायावती ने 6 KM पैदल चलकर कैसे बचाई छोटे भाई की जान?
Recommended image4
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
Recommended image5
Nepal Flood: अब तक 472 मौतें, 1,500+ लापता, बैरियर झील में बढ़ रहा पानी! नई तबाही का खतरा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved