MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • खून से लथपथ फिर भी आतंकियों को किया ढेर, तो किसी ने मौत को गले लगाकर छुड़ाए दुश्मन के छक्के

खून से लथपथ फिर भी आतंकियों को किया ढेर, तो किसी ने मौत को गले लगाकर छुड़ाए दुश्मन के छक्के

नई दिल्ली. आज देश ने 72वां आर्मी डे बनाया। इस मौके पर आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने करियप्पा परेड ग्राउंड में देश के सैनिकों को पराक्रम और शौर्य के लिए सम्मानित किया। भारत हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के तौर पर प्रभार लिया था। करियप्पा ने 1947 में भारत पाकिस्तान युद्ध की कमान संभाली थी। हम ऐसी ही वीरता की पांच जवानो की कहानियों को बता रहे हैं, जिन्हें आज सम्मानित किया गया। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 15 2020, 05:20 PM IST| Updated : Jan 15 2020, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र कुमार: कुमार को सेना प्रमुख ने वीरता मेडल से सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र कुमार ने पिछले साल सियाचिन ग्लेशियर में फंसे लोगों का हेलिकॉप्टर की मदद से सफल रेस्क्यू किया था।
25
मेजर हरप्रीत सिंह: सिंह 22 राष्ट्रीय राइफल्स (पंजाब रेजिमेंट) में हैं। उन्होंने सिंतबर 2018 में सर्च के दौरान आतंकियों का सामना किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकियों का पीछा किया और एक आतंकी को मार गिराया। उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
35
हवलदार शिवराम: शिवराम 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। उन्होंने 17 फरवरी 2019 को जख्मी होने के बावजूद एक आतंकी को मार गिराया। इसमें वे शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें वीरता पुरस्कार दिया गया। उनकी पत्नी सुनीता देवी ने सम्मान ग्रहण किया।
45
मेजर विकास सेहरावत: मेजर विकास 14 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। उन्होंने सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छक्के छुड़ा दिए। इस दौरान गोली लगने की वजह से उन्हें ऑपरेशन से बाहर जाना पड़ा, हालांकि, उनके साहस और वीरता के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार दिया गया।
55
सिपाही रमन कुमार: कुमार 62 राष्ट्रीय राइफल्स (डोगरा रेजिमेंट) में तैनात थे। एक जून 2018 को जब उन्होंने अपने कंपनी कमांडर को खाई में गिरते देखा तो उन्होंने उन्हें तुरंत बचाया। हालांकि, वे इस दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी मां कमलेश देवी को सम्मान दिया गया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved