- Home
- National News
- इस राज्य में कहर बनकर टूटी बारिश; 70 की हुई मौत, सड़कें बनी तालाब...नावों पर करनी पड़ रही गुजर-बसर
इस राज्य में कहर बनकर टूटी बारिश; 70 की हुई मौत, सड़कें बनी तालाब...नावों पर करनी पड़ रही गुजर-बसर
गुवाहाटी. असम में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से राज्य के 33 जिलों में से 24 प्रभावित हैं। इन जिलों में करीब 13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में सबसे ज्यादा प्रभावित बारपेटा है। यहां 3.84 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। देखें बाढ़ की भयावह तस्वीरें.....

बाढ़ से धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, दरांग, बक्सा, नलबारी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, नौगांव, पश्चिमी कार्बी आंगलांग, गोलघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले प्रभावित हैं।
राज्य में जिलों में 12.97 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बारपेटा के बाद बाद धीमाजी बुरी तरह बाढ़ की चपेट में है। यहां 1.31 लाख और गोलाघाट में 1.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
राज्य में 2015 गांवों में पानी भर गया है। करीब 82 हजार हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हुई हैं।
पूरे राज्य में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।
16 जिलों में 224 राहत कैंप बनाए गए हैं। इनमें करीब 21 हजार लोगों की रखा गया है।
तेज बारिश और बाढ़ के चलते कई प्रमुख सड़कें भी बह गई हैं। इसके चलते गांवों का शहरों से संपर्क भी टूट गया है।
प्रशासन के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की अन्य नदिया खतरें के निशान के ऊपर बह रही हैं। पूर्वोत्तर की कई नदियां लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पानी छोड़ जाने के चलते खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
ज्यादातर जिलों में पिछले चार हफ्ते से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य में 44 लोगों की मौत बाढ़ से और 26 की भूस्खलन से हुई है।
राज्य के 33 जिलों में से 24 बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 16 में स्थिति ज्यादा खराब है।
सड़क, पुल और अन्य निर्माण भी नदी के बढ़े हुए जलस्तर और जलभराव के साथ बह गए हैं।
राज्य में बाढ़ से 8 हजार घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
राज्य में कुल 8 लाख जानवरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, बाढ़ से 4.24 लाख पॉल्ट्री को नुकसान पहुंचा है।
राज्य में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ, असम स्टेट डिजास्टर फोर्स और स्थानीय प्रशासन लगातार जुटा है।
लोगों को जलभराव वाले इलाकों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही गांवों तक राहत साम्रगी भी पहुंचाई जा रही है।
बारपेटा में एक बीमार महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाती एनडीआरएफ की टीम।
बारपेटा में एक अस्पताल में भी इस तरह पानी भर गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.