MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में 'ठाकरे' के साथ कदमताल करते दिखे राहुल गांधी, देखिए 12 यूनिक तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में 'ठाकरे' के साथ कदमताल करते दिखे राहुल गांधी, देखिए 12 यूनिक तस्वीरें

हिंगोली( Hingoli). कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra led by Congress leader Rahul Gandhi) महाराष्ट्र में अपने छठे दिन शनिवार सुबह हिंगोली जिले के शेवला गांव से फिर शुरू हुई। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि पैदल मार्च आरती गांव, पारडी मोड़ बस स्टैंड और कलामनुरी जिला परिषद हाई स्कूल मैदान से गुजरने के बाद कलामनुरी के शंकरराव सातव आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज मैदान में रात्रि विश्राम करेगा। देखिए कुछ यात्रा की कुछ तस्वीरें...

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Nov 12 2022, 09:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

11 नवंबर को आदित्य ठाकरे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इससे पहले राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे देश का नेतृत्व करने में सक्षम दो प्रमुख युवा नेता("prominent young leaders) हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में राहुल गांधी की पदयात्रा में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सहित अन्य नेता शामिल हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को नांदेड़ जिला से हिंगोली में पहुंची थी। हिंगोली के कलामनुरी पहुंचने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी इससे जुड़े। यहां राहुल गांधी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता आत्मीय ढंग से गले मिले। बातचीत के साथ साथ यात्रा भी चलती रही। 

312

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा शनिवार को अपने 66वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। अब तक 6 राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है।

412

इस बीच राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक समुदायों को भरोसा दिलाया था कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके जैसे कई अन्य लोग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में अपनी क्रॉस-कंट्री भारत जोड़ो यात्रा के 65वें दिन अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मॉब लिंचिंग नहीं हो रही है, जो कुछ देश में हो रहा है, वो सुनियोजित हत्या है।

512

भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिनों के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय करने के बाद जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

612

कांग्रेस की यह महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो जन संपर्क पहल 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके लिए मप्र मे तैयारियां जारी हैं।

712

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में अपने प्रवास के दौरान वह राज्य की आवाज और उसके दर्द को भी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत उनकी 61 दिन पुरानी यात्रा को रोक नहीं सकती है।

812

कांग्रेस सांसद के नेतृत्व में 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा पड़ोसी राज्य तेलंगाना से मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर पहुंची थी। 
 

912

राज्य में अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी पार्टी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से क्रॉस-कंट्री मार्च के हिस्से के रूप में 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में सभा लेंगे। इससे पहले 10 नवंबर को नांदेड़ में रैली संबोधित की थी।
 

1012

वायनाड लोकसभा सांसद के नेतृत्व में मार्च अपने प्रवास के दौरान महाराष्ट्र के 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। यह 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। 

1112

भारत जोड़ो यात्रा 11 नवंबर को हिंगोली जिले में, 15 नवंबर को वाशिम, 16 नवंबर को अकोला और 18 नवंबर को बुलढाणा में तय कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें-कोविड के बाद कई देश महंगाई, मंदी, लॉकडाउन-शटडाउन में रहे, पर भारत ने अच्छी रैकिंग के साथ बेहतर परफॉर्मेंस की

1212

कांग्रेस ने अपने twitter पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-इन तस्वीरों को गौर से देखिए... यह आपको प्यार का मतलब समझा रही हैं। 

यह भी पढ़ें-गांधी के विचार से जीवन की हर चुनौतियों का सामना किया जा सकता, हमारी सरकार को मिलती है उनसे प्रेरणा: पीएम मोदी
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
नरेंद्र मोदी
राहुल गांधी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'सिर फोड़ने' का घमंड 24 घंटे में चकनाचूर! अरेस्ट हुआ स्वतंत्र भारद्वाज, जानें कौन-कौन सी धाराएं लगीं
Recommended image2
New World Map: UN में नया मैप पास, अब अफ्रीका दिखेगा बड़ा, 164 देशों का साथ, फिर क्यों चिढ़ा अमेरिका?
Recommended image3
Nagpur Murder Mystery: टूटी गर्दन, फटी आंते... PM रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा कि हक्के-बक्के रह गए सब!
Recommended image4
Wrestler Ashwini Pol: 5 गोल्ड जीतने वाली नेशनल पहलवान ने बच्चों संग क्यों दी जान? असली वजह अब आई सामने
Recommended image5
NCPA कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 साल बाद ₹7,250 बढ़ी सैलरी, ₹50 हजार बोनस, और क्या मिला?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved