- Home
- National News
- इस क्रिकेटर के साथ फिट थी चेतन चौहान की जोड़ी, 41 साल पहले दोनों ने बनाया था ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस क्रिकेटर के साथ फिट थी चेतन चौहान की जोड़ी, 41 साल पहले दोनों ने बनाया था ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। चेतन चौहान उन क्रिकेटरों में से थे, जिन्होंने खेल के मैदान से राजनीति का सफर तय किया। सुनील गावस्कर के साथ चेतन चौहान की जोड़ी फिट मानी जाती थी। दोनों ने टेस्ट में 60 पारियों में 3127 रन बनाए। इतना ही नहीं 41 साल पहले दोनों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।
| Published : Aug 16 2020, 07:06 PM IST / Updated: Aug 17 2020, 10:09 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
चेतन चौहान और सुनील गावस्कर ने 60 पारियों में 54.85 की औसत से 3127 रन बनाए। दोनों ने 11 शतकीय साझेदारियां भी कीं। इतना ही नहीं 1979 में ओवल में गावस्कर के साथ मिलकर ओपनिंग कर रिकॉर्ड 213 रन की साझेदारी की थी।
दोनों ने 1936 में विजय मर्चेंट और मुस्ताख अली की 203 रनों रनों की साझेदारी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। चौहान ने इस मैच में 80 रन बनाए थे।
चेतन चौहान ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 2084, वनडे में 153 रन बनाए। हालांकि, वे एक भी शतक नहीं लगा सके। उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रहा।
चौहान दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बिना शतक के दो हजार से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 99 था।
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
चेतन चौहान 1991 में भाजपा के टिकट पर अमरोहा से चुनाव लड़े। वे यहां से सांसद बने। हालांकि, 1996 में इसी सीट से हार गए। 1998 में चेतन चौहान फिर सांसद बने। इसके बाद वे 1999 और 2004 में लोकसभा चुनाव हार गए। इसके बाद वे अमरोहा जिले की नौगांव सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।