MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • अमरनाथ यात्रा: दिल दहलाने वाले हादसे में भी सेना का साहस देखने लायक, जान हथेली पर लेकर ड्यूटी पर डटे हैं

अमरनाथ यात्रा: दिल दहलाने वाले हादसे में भी सेना का साहस देखने लायक, जान हथेली पर लेकर ड्यूटी पर डटे हैं

जम्मू. अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने(cloudburst near the holy cave shrine of Amarnath) से आई बाढ़ में अब भी 40 लोग लापता बताए जाते हैं। इस हादसे में प्रशासन ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था, जिसे 11 जुलाई को फिर से शुरू कर दिया। जम्मू की डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि 11 जुलाई से सभी रजिस्टर्ड यात्रियों को भगवती नगर बेस कैम्प पहुंचने को कहा गया था। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के बेस कैम्पों के लिए 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना होने से पहले मौसम खराब हो गया था, जिससे यात्रा रोकनी पड़ी थी। एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद सोमवार को अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। इस दौरान नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स(NDRF) और आर्मी के अलावा अन्य रेस्क्यू टीम लगातार मलबे और पहाड़ियों के नीचे लापता लोगों की तलाश कर रही है। सेना बीमार लोगों की मदद कर रही है, यात्रियों के लिए भोजन-पानी का प्रबंध भी कर रही है। देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए बाकी डिटेल्स...

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
Published : Jul 11 2022, 02:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

लापता लोगों को ढूंढ़ती रेस्क्यू टीम। बता दें कि खराब मौसम के कारण जम्मू से यात्रा स्थगित कर दी गई थी और रविवार को घाटी में किसी भी जत्थे को बेस कैम्पों में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

8 जुलाई को अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लापता हो गए। अमरनाथ में बादल फटने और चार दिन पहले आई बाढ़ में लापता हुए आंध्र प्रदेश के करीब 39 तीर्थयात्रियों का पता लगा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। लेकिन राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजामहेंद्रवरम की दो महिलाएं और नेल्लोर से 11 सदस्यीय समूह अभी भी लापता हैं। नेल्लोर के 18 सदस्यों के एक अन्य समूह का पता चल गया है, जिसके रविवार को लापता होने की सूचना मिली थी।

310

अधिकारियों ने कहा, सीआरपीएफ की भारी सुरक्षा के बीच 110 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 12वें जत्थे में कुल 4,026 तीर्थयात्री रवाना हुए। इनमें से 3,192 पुरुष, 641 महिलाएं, 13 बच्चे, 174 'साधु' और छह 'साध्वी' हैं।

410

अधिकारियों के अनुसार, बालटाल के लिए जाने वाले 1,016 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 35 वाहनों में सुबह साढ़े तीन बजे रवाना हुए, इसके बाद 75 वाहनों का दूसरा काफिला 2,425 तीर्थयात्रियों को लेकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ। रेस्क्यू टीम अब भी लगातार मदद में जुटी है।

510

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम मार्ग पर स्थित नुनवान आधार शिविर से सोमवार सुबह तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को भी अनुमति दी गई। लोगों की मदद करते सेना के जवान।

610

इस बीच, सेना ने पवित्र गुफा के बाहर एक अस्थायी सीढ़ी का निर्माण किया है। शुक्रवार को बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण गुफा मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। सेना के चिनार कोर ने ट्वीट किया, "आज पहलगाम अक्ष से यात्रा शुरू होने के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए पवित्र गुफा तक जाने के लिए एक सीढ़ी रात भर बना दी गई है।"

710

बता दें कि 43 दिनी की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 30 जून को दो बेस कैम्प दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 48 किलोमीटर के नुनवान-पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे बालटाल से शुरू हुई।

810

अब तक 1.13 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की है, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ-शिवलिंगम है।
 

910

29 जून से घाटी के लिए भगवती नगर बेस कैम्प से कुल 69,561 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं। पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी।

यह भी पढ़ें-आंखों देखी मौतें: भाजपा MLA ने सुनाई खौफनाक कहानी-मैं टट्टू से उतर रहा था, तब पहाड़ियों के नीचे बादल फटते देखा
 

1010

यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होने वाली है। यह यात्रा दो साल बाद हो रही है। पहले यह धारा 370 हटने के बाद और फिर कोरोना के चलते कैंसल कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें-अमरनाथ यात्रा बेस कैम्प के बाद डोडा में फटे बादल,पहाड़ों से बरसी मौत, सड़कें बह गईं, shocking pictures

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kali Nand Giri: पहले पुरुष, फिर जेंडर चेंज! जलती चिता से मांस खाने का VIDEO, लेडी अघोरी के कारनामे!
Recommended image2
Maharashtra: 200 साल का इंतजार खत्म! सज-धजकर रथ में आई बेटी, खुशियों से झूम उठा परिवार! VIDEO
Recommended image3
युद्ध, बाढ़, टैरिफ और क्रिकेट...Iran-US War से Ukraine तक, भारत पर भी संकट? जानिए 10 बड़ी खबरें
Recommended image4
कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेन्द्र मिश्रा? सेना से क्या है कनेक्शन?
Recommended image5
5 सितंबर तक इन राज्यों में संभलकर रहें! कम बारिश के अनुमान के बीच भारी वर्षा की चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved