- Home
- National News
- लेखक नीलोत्पल मृणाल ने MP की दबंग DSP के संग लिए 7 फेरे, दुल्हन ने FB पर लिखा-'पिस्तौल और कलम, हरदम'
लेखक नीलोत्पल मृणाल ने MP की दबंग DSP के संग लिए 7 फेरे, दुल्हन ने FB पर लिखा-'पिस्तौल और कलम, हरदम'
भोपाल. चर्चित युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल(Nilotpal Mrinal) ने मध्य प्रदेश की दबंग DSP अनिता शर्मा प्रभा(DSP Anita Sharma Prabha) से शादी कर ली है। यह शादी 27 जून को झारखंड के दुमका जिले के नोनीहाट में हुई। नीलोत्पल का यहीं घर है। अनिता प्रभा ने अपने facebook पेज पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'पिस्तौल और कलम....मेरे हमदम....हरदम...हमसंग!' दोनों लंबे समय से रिलेशन में थे। 'साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार' से सम्मानित नीलोत्पल उपन्यास ‘डार्क हॉर्स’ के अलावा ‘औघड़’ और ‘यार जादूगर’ के लिए जाने जाते हैं। जबकि अनिता प्रभा मध्य प्रदेश पुलिस की वो शख्सियत हैं, जिन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपना मुकाम पाया। अनिता शर्मा 25 साल की उम्र में DSP बनी थीं। उनकी 17 साल की उम्र में 10 साल बड़े युवक से शादी करा दी गई थी। लेकिन फैमिली में टेंशन और आर्थिक तंगी के चलते अनिता प्रभा ने आगे पढ़ने की ठानी और फिर पुलिस में भर्ती हुईं। हालांकि उनका पहले पति से डिवोर्स हुए काफी साल हो चुके हैं।
| Published : Jul 06 2022, 08:31 AM IST / Updated: Jul 06 2022, 08:32 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अनिता प्रभा इस समय भोपाल में भदभदा स्थित 23 वीं बटालियन के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ हैं। अनिता प्रभा को रीडिंग का शौक है। इसी के चलते वे नीलोत्पल के संपर्क में आईं।
अनिता प्रभा के संघर्ष की कहानियां अकसर मीडिया पर पब्लिश होती रही हैं। अनीता ने 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। तब वे आगे पढ़ना चाहती थीं, लेकिन परिवार में लड़कियों को इतनी छूट नहीं थी। लिहाजा शादी के बाद उन्होंने पढ़ाई फिर से शुरू की।
एक समय ऐसा भी था, जब नीलोत्पल की दुल्हन को तीन साल में ग्रेजुएशन पूरा नहीं हो पाने के कारण प्रोबेशनरी बैंक आफिसर पोस्ट के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने ब्यूटिशियन का कोर्स किया, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।
अनिता प्रभा ने कुछ समय पहले जब अपने whatsapp स्टेटस पर नीलोत्पल के साथ अपनी फोटो शेयर की थी, तब से इनके रिलेशन को लेकर चर्चा होने लगी थी।
अनिता प्रभा दबंग प्रवृत्ति की पुलिस आफिस मानी जाती हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों से बतियाना उन्हें पसंद है। वे अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने whatsapp स्टेटस पर लिखा हुआ है-'मास्क लगाकर थक गये हैं वो लोग, जो कहते थे औरतों को पल्लू में रहना चाहिए!'