- Home
- National News
- जब पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी का खींचा कुर्ता, TMC महिला नेता से भी की थी बदतमीजी
जब पुरुष पुलिसकर्मी ने हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी का खींचा कुर्ता, TMC महिला नेता से भी की थी बदतमीजी
नई दिल्ली. राहुल और प्रियंका गांधी ने शनिवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। लेकिन, इससे पहले नोएडा में कांग्रेसी और पुलिस कुछ देर के लिए आमने-सामने आ गए। DND पर कांग्रेस के काफिले को रोकने के लिए पुलिस की एक बहुत बड़ी टीम को तैनात किया गया था। इस दौरान की पुलिसकर्मियों की प्रियंका गांधी को रोकने की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें उनका कुर्ता खीचता हुए देखा जा सकता है।

कई फोटोज में दिख रह रहा है कि आगे बढ़तीं प्रियंका को रोकने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी जैसा व्यवहार कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया में भी बहस चल रही है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने भी यूपी पुलिस पर कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे। सवाल यह है कि देश के एक ताकतवर राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका गांधी के साथ पुलिस जब इस तरह की बदतमीजी कर सकती है तो उसके सामने आम महिला की क्या बिसात होगी?
प्रियंका और राहुल कांग्रेस के 35 सांसदों के साथ हाथरस जाने के लिए निकले थे। लेकिन, नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को आगे जाने से रोक दिया।
इस बात से मौके पर मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां चार्ज करना शुरू कर दिया।
ऐसे में प्रियंका गांधी ने खुद आगे आते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की पिटाई से बचाया। इस दौरान प्रियंका को महिला पुलिसकर्मी को रोकना चाहिए था, लेकिन उन्हें मेल पुलिसकर्मियों ने रोका।
प्रियंका भीड़ के बीच पहुंचीं और पुलिस पिटाई में घायल कार्यकर्ताओं की मदद की। इस दौरान यूपी पुलिस प्रियंका गांधी के साथ भी बदतमीजी करने से पीछे नहीं हटी।
इससे पहले भी राहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवाना हुए थे तो राहुल गांधी के पुलिसकर्मियों ने धक्कामुक्की की थी और वो जमीन पर गिर गए थे। उन्हें चोटें भी आई थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.