MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • असम के सिलचर को 'डुबाने' वाली ये बाढ़ निकली गहरी साजिश, CM खुद बने डिटेक्टिव और एक वीडियो से किया पर्दाफाश

असम के सिलचर को 'डुबाने' वाली ये बाढ़ निकली गहरी साजिश, CM खुद बने डिटेक्टिव और एक वीडियो से किया पर्दाफाश

गुवाहाटी. पिछले दिनों असम के सिलचर शहर में आई भीषण बाढ़ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह बाढ़ प्रकृति का प्रकोप कम; 6 लोगों की साजिश का नतीजा थी। असम के कछार जिले में बराक नदी के तटबंध के टूटने(Embankment of the Barak river) के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तटबंध टूटने से सिलचर शहर में बाढ़ आ गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मिठू हुसैन लश्कर और काबुल खान के रूप में हुई है। कछार की एसपी रमनदीप कौर ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि अधिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। कौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लश्कर को पुलिस ने शनिवार को और खान को शुक्रवार रात की गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि यह बाढ़ एक मानव निर्मित आपदा थी(man-made disaster) थी। उपद्रवियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पढ़िए आगे की कहानी..

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jul 05 2022, 11:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

काबुल खान ने कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए एक वीडियो फिल्माया था। इस वीडियो को मुख्यमंत्री ने कछार जिले में तटबंध स्थल का दौरा करते समय स्थानीय निवासियों को दिखाया था। वह लोगों से वीडियो में आवाजों की पहचान करने के लिए कहा गया था। इसके बाद खान की पहचान हो गई। जांच में सामने आया है कि तटबंध टूटने के लिए मुख्य रूप से 6 लोग जिम्मेदार थे।

27

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि गुवाहाटी में CID ने एक मामला दर्ज किया है। सीआईडी ​​के एडीजीपी मामले की जांच को लीड करेंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

37

रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 मई को सिलचर से करीब 3 किलोमीटर दूर बेथुकंडी में एक वेटलैंड नाले के बारिश के पानी को बराक नदी में जाने देने के लिए तटबंध काट दिया गया था। 

47

तटबंध तोड़ने को मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जून में भारी मूसलाधार बारिश के बाद नदी का पानी सिलचर में घुस गया था। इससे 1 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।

57

बता दें कि असम में हाल के दिनों में आई सबसे भीषण बाढ़ में 6 अप्रैल से अब तक 34 जिलों में कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 89.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें-Shocking Pictures: सबको मालूम था कि ये बिल्डिंग कभी भी गिरने वाली है, फिर भी लोगों ने अफसरों को दिया ये जवाब

67

अगर सिर्फ सिलचर की बात करें, तो यहां 10 दिनों से अधिक समय से पानी भरा हुआ था। दीमा हसाओ में भूस्खलन के बाद से एक महीने से अधिक समय तक रेल लिंक डिसकनेक्ट पड़ा हुआ है। मेघालय में भूस्खलन ने सड़क मार्ग से सिलचर की कनेक्टिविटी को और तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें-Monsoon Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में फैला मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी डिटेल्स

77

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मिठू हुसैन लश्कर और काबुल खान को अरेस्ट कर लिया। बाकियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Recommended image2
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?
Recommended image3
Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Recommended image4
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
Recommended image5
हथियार, ठिकाने और प्रोपेगैंडा: बांग्लादेश हैंडलर्स ने भारत पर हमले का कैसे बनाए प्लान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved