MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • Manipur Landslide: किसी हॉरर फिल्म जैसा इतिहास का सबसे खराब हादसा, जिसे देखकर CM की आंखें भी भींग गईं

Manipur Landslide: किसी हॉरर फिल्म जैसा इतिहास का सबसे खराब हादसा, जिसे देखकर CM की आंखें भी भींग गईं

इम्फाल. मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर 30 जून को हुए भीषण भूस्खलन(massive landslide railway construction site in Manipur Noney district) को राज्य के इतिहास में इस तरह की सबसे खराब घटना माना जा रहा है। इस हादसे में प्रादेशिक सेना के जवानों सहित मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। मिट्टी में कई लोग अभी भी दबे हुए हैं। ये जिंदा होंगे या नहीं, कोई नहीं कह सकता है। राज्य में इस साल भूस्खलन में 85 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मिट्टी में दबे लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच नागरिक प्रशासन ने एजई नदी(Ijei River) के निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सावधानी बरतने और भूस्खलन से नदी पर बने बांध के टूटने की आशंका के कारण जगह खाली करने को कहा है।  देखिए कुछ फोटोज...

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jul 02 2022, 12:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह(Manipur CM N Biren Singh) ने दु:ख जताते हुए नम आंखों से कहा-राज्य के इतिहास में सबसे खराब घटना है। बता दे कि 85 से अधिक लोगों ने (राज्य में अलग-अलग लैंडस्लाइड्स की घटनाओं में ) अलग-अलग हादसों में जान गंवाई है। हालांकि प्रादेशिक सेना (territorial army-personnel) के जवानों सहित 18 को बचा लिया गया है; लगभग 37 अभी भी दबे हैं। मिट्टी के कारण सभी को निकालने में 2-3 दिन लगेंगे। केंद्र ने बचाव अभियान के लिए NDRF और सेना के जवानों को भी भेजा है। मिट्टी में नमी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे देरी हो रही है।

(यह तस्वीर मां-बेटी की बताई जाती है, जिनका हादसे के बाद से अब तक पता नहीं चल पाया है। तस्वीर Elizabeth के ट्वीटर से क्रेडिट)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में भूस्खलन के बाद लापता हुए प्रादेशिक सेना के जवानों और नागरिकों सहित 37 लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। वॉल राडार(Wall Radar) के जरिये कीचड़ के ढेर के अंदर किसी भी ह्यूमन प्रेजेंस का पता लगाया जा रहा है। 

39

अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन प्रादेशिक सेना के जवानों सहित 24 लोगों के शव मिले।

49

 प्रादेशिक सेना के जवानों और नागरिकों सहित 37 की तलाश लगातार जारी रहेगी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम का हौसला बढ़ाने घटनास्थल का दौरा किया। 

59

नागरिक प्रशासन ने एजई नदी( Ijei River) के निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सावधानी बरतने और भूस्खलन से नदी पर बने बांध के टूटने की आशंका के कारण जगह खाली करने को कहा है। इजेई नदी का प्रवाह मलबे से बाधित हो गया है, जिससे बांध जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अगर यह बांध टूटता है, तो नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में कहर टूट पड़ेगा। यह भी पढ़ें-Shocking Picture मणिपुर लैंडस्लाइड, मलबे ने रोका नदी का रास्ता, डैम की तरह रुका पानी, अगर टूटा, तो कहर बरपेगा

69

प्रशासन ने यात्रियों को कई सड़कें मलबे से बंद होने से नेशनल हाईवे-37 से न गुजरने की सलाह दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह भी पढ़ें-Monsoon Report: देश के कई राज्यों में पहुंच चुका है मानसून, जानिए मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है

79

तुपुल में घटना स्थल पर भारतीय सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए 2 जुलाई की सुबह नई टीमों को तैनात किया गया है। लैंडस्लाइड के बाद यहां एक डैम की तरह पानी रुक गया है।

89

वॉल राडार(Wall Radar) और रेस्क्यू डॉग्स की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि ये जिंदा होंगे या नहीं, निश्चित नहीं है।
 

99

एक जेसीओ और 12 अन्य रैंक के प्रादेशिक सेना के जवानों सहित 14 कर्मियों की बॉडी दो आईएएफ विमानों और एक भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के जरिये संबंधित होम स्टेशनों पर भेजी गई हैं।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Morning News: ट्रंप को Supreme झटका, UPI फीस, रुपया 96 के करीब और रूस से भारत की बड़ी बातचीत!
Recommended image2
कौन है नेहा बोरा जिसने योगी आदित्यनाथ को सरेआम दी गालियां, CJP से क्या है कनेक्शन?
Recommended image3
IPS Bushra Bano: कौन हैं बुशरा बानो, जिन्हें 'इंशा अल्लाह' बोलना पड़ा भारी? किसके लिए बनाया वीडियो
Recommended image4
New York Subway Accident: मलाइका चित्रे और नवम कौल कौन थे? कैसे हुई मौत? दिल दहलाने वाला VIDEO!
Recommended image5
कौन है कल्याण बैंसला? गुरुग्राम Hit and Run केस में पुलिस ने दबोचा, सिया चौहान को क्यों मारी टक्कर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved