MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • Religion
  • Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का भी विशेष महत्व है। मकर संक्रांति से जुड़ी और भी परंपराएं हैं जो इसे खास बनाती हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 12 2026, 10:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Makar Sankranti 2026 date
Image Credit : Gemini AI

Makar-Sankranti-2026-date

Kab Hai Makar Sankranti 2026: विद्वानों के अनुसार सूर्य जब धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो उत्तरायण शुरू होता है, जिसे देवताओं का दिन कहा जाता है। इसी खुशी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि मकर संक्रांति का पुण्य काल अगले दिन यानी 15 जनवरी को भी माना जाएगा। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा कैसे करें, कौन-सा मंत्र बोलें, आगे जानिए पूरी डिटेल…


ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti पर कौन-से 5 काम भूलकर न करें? वरना होगा अपशकुन

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मकर संक्रांति 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

मकर संक्रांति 2026 शुभ मुहूर्त

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार 14 जनवरी, बुधवार को शुभ मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। यानी दान-पुण्य के लिए लोगों को पूरे 02 घण्टे 32 मिनट का समय मिलेगा। वहीं महा पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 13 मिनिट से शाम 04 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा यानी 01 घण्टा 45 मिनट।


ये भी पढ़ें-
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम

35
मकर संक्रांति 2026 शुभ योग
Image Credit : Getty

मकर संक्रांति 2026 शुभ योग

इस बार मकर संक्रांति पर कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। 14 जनवरी, बुधवार को वृद्धि, सौम्य, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग रहेंगे। साथही मकर राशि में शुक्र और सूर्य के साथ होने से शुक्रादित्य नाम का राजयोग योग भी बनेगा। इन शुभ योगों में किया गया स्नान-दान बहुत खास रहेगा।

45
मकर संक्रांति पर कैसे करें सूर्यदेव की पूजा?
Image Credit : Getty

मकर संक्रांति पर कैसे करें सूर्यदेव की पूजा?

14 जनवरी, बुधवार को शुभ मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि ऐसा न कर पाएं तो घर पर भी स्नान मंत्र बोलकर नहा लें। इसके बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल लेकर अर्घ्य दें। इस जल में लाल फूल भी मिला लें। अर्घ्य देते समय ऊं सूर्याय नम: मंत्र बोलते रहें। इस तरह पूजा आदि करने के बाद पुण्य काल में जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।

55
मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करें?
Image Credit : Getty

मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करें?

मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को अनाज, तिल, गुड़, खिचड़ी या चावल, घी, आदि चीजों का दान करना चाहिए। इसके अलावा गर्म कपड़े, कंबल आदि भी दान में दे सकते हैं। ऐसा करने से हमारे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
मकर संक्रांति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Libra Zodiac Wealth Tips: तुला राशि वाले शुक्रवार को ऐसे करें पूजा, सुख-समृद्धि का बढ़ सकता है योग
Recommended image2
Bach Baras Kab Hai: क्यों करते हैं बछ बारस व्रत, इस दिन महिलाएं क्या खाएं-क्या नहीं? जानें जरूरी नियम
Recommended image3
Ekadashi Kab Hai: कब करें अजा एकादशी व्रत 2026? जानें पारण की डेट और शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Aja Ekadashi Vrat Katha: राजा को कैसे मिला खोया राज्य और परिवार? पढ़ें अजा एकादशी की ये रोचक कथा
Recommended image5
बछ बारस 2026 कब है, इस व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त और महत्व
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved