MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • केजरीवाल का कोरोना को लेकर सबसे बड़ा डर, चौंकाने वाली हैं दिल्ली छोड़कर भाग रहे लोगों की तस्वीरें

केजरीवाल का कोरोना को लेकर सबसे बड़ा डर, चौंकाने वाली हैं दिल्ली छोड़कर भाग रहे लोगों की तस्वीरें

नई दिल्ली. कोरोना को रोकने के लिए 21 दिन का लॉडडाउन है। लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए हजारों की संख्या में लोग दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर इकट्ठा हो गए हैं। इस पर चिंता जताते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, यूपी और और दिल्ली, दोनों सरकारों ने बसों का इंतजाम तो कर दिया। लेकिन मेरी अभी भी सभी से अपील है कि वे जहां है, वहीं रहें। हमने दिल्ली में रहने, खाने, पीने, सबका इंतजाम किया है। कृपया अपने घर पर ही रहें। अपने गांव ना जायें। नहीं तो लॉकडाउन का मकसद ही खतम हो जाएगा। अरविंद केजरीवाल का यह डर सही भी है, क्योंकि लोग एक दूसरे के संपर्क में न आए, इसलिए लॉकडाउन किया गया था। लेकिन अब सारी कोशिश पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 28 2020, 05:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
130
दिल्ली के आनंद विहार से होते हुए हजारों की संख्या में लोग अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं। वे दिल्ली छोड़कर जा रहे हैं। कोई बिहार जा रहा है। कोई बरेली जा रहा है। कोई रामपुर जा रहा है।
230
यह फोटो ट्वीट कर कुमार विश्वास ने लिखा, यह निर्वाचित सरकारों का अक्षम्य अपराध है। जिन्होंने हर मुश्किल वक़्त में हमारे शहरों को साथ दिया उनके मन में असहायता व असुरक्षा भरकर राजमार्गों पर बेबस-बेहाल छोड़कर सरकारें अपना चेहरा बचाने व चमकाने में लगी हैं। पहले से नियोजित क्रूर पटकथा का भयावह मंचन देखने को देश बेबस है।
330
यह फोटो कौशाम्बी (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) के बस स्टॉप पर 4 बजे ली गई है।
430
लॉकडाउन के बाद घर जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।
530
गाजियाबाद में प्रवासी मजदूर पैदल और ट्रक से अपने गांव की तरफ रवाना हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल रहा है।
630
जैसे तैसे लोग बस बस में बैठना चाहते हैं। यह तस्वीर कुछ यही कहानी बयां कर रही है।
730
अमृतसर में श्री गुरुद्वारा प्रबंदक कमेटी ने दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घर वापिस पहुंचाने के लिए फ्री बसों का इंतजाम किया। एक महिला यात्री ने कहा, हम कुरुक्षेत्र से दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर घूमने आए थे और लॉकडाउन के बीच यहीं फंस कर रह गए। मुफ्त बस सेवा से घर वापिस जाने की उम्मीद बंधी है।
830
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लॉकडाउन की वजह से देश से अलग-अलग राज्यों में फंसे कश्मीरी छात्रों को लेकर फोन पर बात की।
930
हरियाणा में लॉकडाउन के ​बीच ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था ना होने के चलते फरीदाबाद में लोग पैदल ही अपने गांव जाने को मजबूर हैं। रईस ने बताया, हम टीकमगढ़ जाएंगे, घर में बच्ची और मां बीमार है। सुबह 6 बजे से बैठे हैं कोई वाहन नहीं आ रहा है। पुलिस वाले डंडा मार रहे हैं। बोल रहे हैं कि भागों यहां से।
1030
यूपी सरकार ने कहा, लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को उनके घर ले जाने के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की गई है। कल रात मुख्यमंत्री ने परिवहन अधिकारियों, बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को बुलाया था ताकि सभी व्यवस्थाएं की जा सकें।
1130
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, हमने बहुत सारे स्कूलों में खाना खिलाना शुरू किया है, आज दोपहर 568 स्कूलों में खाना खिलाया जाएगा। जिन लोगों के पास खाना ​नहीं है या फिर बेघर हैं वो अपने पास के स्कूल में आकर खाना खा सकते हैं। हम स्कूलों को नाइट शेल्टर में बदल रहे हैं।
1230
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, दिल्ली से या कहीं और से लोगों को बुलाने से समस्या और बढ़ेगी। बिहार सरकार चाहती है कि जो जहां है वहीं उनके रहने खाने की व्यवस्था की जाए। इससे प्रधानमंत्री का लॉकडाउन फेल हो जाएगा।
1330
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली के बॉर्डर पर त्रासद स्थिति पैदा हो चुकी है। हजारों की संख्या में लोग पैदल अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं। कोई साधन नहीं, भोजन नहीं। कोरोना का आतंक, बेरोजगारी और भूख का भय इनके पैरों को घर गांव की ओर धकेल रहा है। मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं कृपया इनकी मदद कीजिए।
1430
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, सरकार इस भयावह हालत की जिम्मेदार है। नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अपराध है। आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए।
1530
एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा, आज हमारे सैकड़ों भाई-बहनों को भूखे-प्यासे परिवार सहित अपने गांवों की ओर पैदल जाना पड़ रहा है। इस कठिन रास्ते पर आप में से जो भी उन्हें खाना-पानी-आसरा-सहारा दे सके,कृपा करके दे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं से मदद की खास अपील करता हूं। जय हिंद।
1630
दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्य हैं, जहां से लोग पैदल ही अपने गांव वापस जा रहे हैं।
1730
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी फोटो ट्वीट कर लिखा, जिनको घर में बैठ बेचैनी होती है। इनसे पूछो घर जाने का कौतूहल। घर में तो इन्हें भी रहना है मोदी जी। मगर कोई घर तो पहुंचाए।
1830
इटली में वायरस फैला तो लोग एक प्रांत से दूसरे प्रांत में आ जा रहे थे। इससे आज पूरा इटली इसकी चपेट में आ गया और सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुई हैं। भारत भी वही गलती दोहरा रहा है।
1930
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हर रोज बढ़ती जा रही है। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 900 हो गई है। ये आंकड़े कोविड-19 इंडिया डॉट ओआरजी के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 748 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, जिसमें 67 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 39 नए मामले केरल में सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176 हो गई।
2030
चंडीगढ़ में लॉकडाउन: यहां पर काम करने आए प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ में फंसे गोरखपुर निवासी बिमल ने बताया, बहुत दिक्कत हो रही है। सब बंद हो गया है। कल प्रशासन की तरफ से खाना मिला था आज सुबह से कुछ नहीं खाया है। बस खाना चाहिए और कुछ नहीं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
Recommended image2
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
Recommended image3
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन
Recommended image4
Now Playing
Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
Recommended image5
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved