MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
NEET PG 2026
Nepal Flood
Punjabi Influencer Death
Benjamin Netanyahu Son
Rewa Hospital Death
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की इस बेटी ने UPSC में लहराया परचम, हर दिन करती थी 12 घंटे पढ़ाई

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की इस बेटी ने UPSC में लहराया परचम, हर दिन करती थी 12 घंटे पढ़ाई

श्रीनगर. यूपीएससी एग्जाम का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया गया। इसमें कई स्टूडेंट्स को सफलता मिली। इस लिस्ट में कश्मीर की नादिया बेग ने 23 साल की उम्र में यूपीएससी में परचम लहराया। नादिया ने 350 वी रैंक हासिल की है। नादिया अपने इलाके की पहली ऐसी लड़की हैं, जिसने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। अपनी दूसरी कोशिश में मिली सफलता को लेकर नादिया का मानना है कि अगर सही वक्त पर सही दिशा में कदम बढ़ाएं जाए तो इंसान की कोशिशें जरूर रंग लाती है। इन कोशिशों में सिर्फ टैलेंट ही जीतता है, बाकी सारे फर्क अपनेआप खत्म हो जाते हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 07 2020, 08:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

नादिया संघर्षों को लेकर कहती हैं कि वो नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पुंजवा गांव से हैं। इल्म की बातें और तालीम की कद्र उनके परिवार में शुरू से है। उनके पिता टीचर हैं और दो बहनें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। उन्होंने अपनी प्राइमरी एजुकेशन विलगाम के पब्लिक स्कूल और सेकंडरी एजुकेशन सरकारी स्कूल से पूरी की। उन्हें और बहनों को घर में इस बात की पूरी आजादी है कि वो जो चाहें कर सकती हैं। उनके पैरेंट्स ने हमेशा करियर को संवारने में उनकी मदद की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

इसके बाद नादिया ने दिल्ली आकर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान उन्हें ये लगने लगा कि उनकी रूचि पॉलिसी मेकिंग और एडमिनिस्ट्रेशन में है। उनके सपनों को जामिया मिलिया में उड़ान मिली। यहां पढ़ाई करते हुए उनकी सोच भी बदली। वो यहां पूरी दुनिया के लोगों से मिलीं जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।

36

जब नादिया ने UPSC की तैयारी का मन बनाया तभी से यह सोच लिया था कि परीक्षा में सफल होने के लिए रोज खूब पढ़ना जरूरी है। 2017 के बाद से अब तक उनका हर एक दिन पढ़ाई करते हुए बीता है। उन्होंने रोज 12 घंटे पढ़ाई की। जब उन्हें इस बात का यकीन नहीं हो गया कि अब तो वो कामयाब हो जाएंगी, तब तक उन्होंने पढ़ाई के अलावा कुछ नहीं किया।
 

46

जब लोग पूछते हैं कि क्या उन्हें यकीन था कि वो परीक्षा में सफल हो जाएंगी तो वो यही कहती हैं कि, यही बात तो यूपीएससी की खासियत है। जिस भी स्टूडेंट को नंबर वन रैंकिंग मिली है, उसे भी यह नहीं मालूम होगा कि वह इस मुकाम को हासिल कर पाएगा। वो अपने पहले प्रयास में पहले राउंड में ही बाहर हो गई थीं, लेकिन फिर मेहनत की और अब सफल होकर दिखा दिया। उनकी जी-जान से की गई मेहनत का असर नतीजों के रूप में निकल कर आया और वो मानती हैं कि हर एक स्टूडेंट के साथ ऐसा हो सकता है। आज के दौर में टेक्नोलॉजी की नई चीजें उनके लिए खासतौर पर मददगार हैं और इससे निश्चित रूप से आने वाले दिनों में अच्छी सफलता हासिल की जा सकती है।

56

नादिया आगे कहती हैं कि जाहिर तौर पर घाटी का माहौल पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने वाला नहीं है। अगर वो उसी माहौल में रहतीं तो उनके लिए आगे बढ़ पाना मुश्किल होता। इसलिए अच्छी तैयारी के लिए उन्होंने जामिया मिलिया अकेडमी की रेसीडेंशियल कोचिंग ज्वॉइन की। उनकी सक्सेस का क्रेडिट उन्हें भी जाता है। वो अगले साल फिर इस एक बार इस परीक्षा में बैठेंगी और अपनी रैंकिंग इम्प्रूव करेंगी। इस एग्जाम की तैयारी करने वाले सभी साथियों को उनकी सलाह है कि आपके अंदर लगन, यकीन और जज्बा जरूरी है। इन तीनों चीजों को अपनी ताकत बना लिया तो आप यकीनन कामयाबी पा सकते हैं'।

66

नादिया के पैरेंट्स के लिए अपनी बेटी की ये उपलब्धि नई बुलंदियों की तरह है। नादिया के पिता कहते हैं कि 'उनका यकीन है कि बच्चों के फैसलों को कभी गलत नहीं मानना चाहिए। हर पढ़ने-लिखने वाला स्टूडेंट अपने आने वाले कल का सही फैसला लेने में सक्षम है। बस, पैरेंट्स को उनका साथ देकर हौसला अफजाई करना चाहिए'।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM मोदी ने 'मन की बात' में जिस वेबसाइट का किया जिक्र, उसे एक साधारण शख्स ने AI की मदद से बनाया
Recommended image2
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image3
Nepal Flood: चाय का ब्रेक और 10 मिनट की देरी ने कैसे बचाई 28 कैलाश मानसरोवर यात्रियों की जान?
Recommended image4
India-Bhutan Railway: भूटान तक पहुंचेगी भारतीय रेल, चीन की बढ़ेगी टेंशन
Recommended image5
Punjabi Influencer Death: पेड़ से बांधकर जलाई गईं मंजीत कौर, 7 हफ्ते की प्रेग्नेंट...ऑटोप्सी में और क्या निकला?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved