- Home
- National News
- दो दशक बाद फिर भाजपा में शामिल हुई ये एक्ट्रेस, 2019 में पीएम मोदी की आतंकी से की थी तुलना
दो दशक बाद फिर भाजपा में शामिल हुई ये एक्ट्रेस, 2019 में पीएम मोदी की आतंकी से की थी तुलना
नई दिल्ली. तेलगू की मशहूर अभिनेत्री विजयशांति सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। इससे पहले रविवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की थी। विजयशांति की भाजपा में यह घर वापसी है। वे करीब दो दशक पहले भी भाजपा में थीं, लेकिन बाद में तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए शुरू हुए आंदोलन में वे टीआरएस से जुड़ गई थीं। विजयशांति खुशबू के बाद दक्षिण भारत की दूसरी अभिनेत्री हैं, जो भाजपा में शामिल होंगी। आईए जानते हैं विजय शांति कौन हैं?

विजयशांति अभी तक कांग्रेस में थीं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने स्टार प्रचारक भी बनाया था। वे 2019 में पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने तेलंगाना की एक रैली में पीएम मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी थी।
बताया जा रहा है कि विजयशांति भाजपा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को पार्टी की सदस्यता ली। विजयशांति ने कुछ महीनों से कांग्रेस की गतिविधियों में अपनी सक्रियता कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं मिल रही थी, इसलिए वे नाराज चल रही थीं।
एक हिसाब से कहें तो विजयशांति की भाजपा में यह घर वापसी है। उनका भाजपा से करीब दो दशक पुराना नाता है। वे 1998 में भाजपा में शामिल हुई थीं। हालांकि, आंध्रप्रदेश से तेलंगाना के अलग राज्य बनने के आंदोलन के दौरान उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के साथ का किया।
इसके बाद जब तेलंगाना आंदोलन चरम पर था, उन्होंने अपनी पार्टी तेलंगाना क्षेत्रीय पार्टी बनाई। हालांकि, 2009 में वे टीआरएस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत कर संसद भवन पहुंची।
2014 में विजयशांति एक बार फिर टीआरएस से अलग हो गईं। उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। वे 2019 में कांग्रेस की स्टार प्रचारक भी बनाई गई थीं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.