MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • ये हैं भारत के 10 मशहूर इस्कॉन मंदिर, जानें कान्हा का कौन-सा मंदिर है सबसे बड़ा और खूबसूरत

ये हैं भारत के 10 मशहूर इस्कॉन मंदिर, जानें कान्हा का कौन-सा मंदिर है सबसे बड़ा और खूबसूरत

Janmashtami 2022: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी इस साल दो दिन 18 और 19 अगस्त को मनाई जा रही है। हालांकि, उदयातिथि के चलते ज्यादातर लोग इसे 19 अगस्त में ही मना रहे हैं। जन्माष्टमी पर रात 12 बजे देशभर के कृष्ण मंदिरों में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भारत के सभी इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) मंदिरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां की गई है। भारत के हर एक बड़े शहर में इस्कॉन मंदिर है। आइए जानते हैं देश के सबसे बड़े और मशहूर 10 इस्कॉन टेम्पल के बारे में।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 21 2022, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

श्री मायापुरा चंद्रोदय मंदिर
कहां - मायापुर, पश्चिम बंगाल

श्री मायापुरा चंद्रोदय मंदिर भारत में सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर में से एक है। यह पश्चिम बंगाल के के नदिया जिले में स्थित मायापुर में है। 2009 से इस मंदिर का काम चल रहा है। करीब 700 एकड़ (28 लाख वर्ग मीटर)  में फैले इस मंदिर की आधारशिला 1972 में रखी गई थी। अब तक का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया के अंगकोर वाट में है, जो करीब 16 लाख वर्ग मीटर में फैला है। मायापुर में बन रहे मंदिर का उद्घाटन 2024 में होने की उम्मीद है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

श्री राधाकृष्ण मंदिर
कहां - बेंगलुरू, कर्नाटक

बैंगलोर के राजाजी नगर में बने इस्कॉन मंदिर को श्री राधा कृष्ण मंदिर भी कहा जाता है। यहां पर सालभर भक्तों व पर्यटकों का तांता लगा रहता है। हर साल जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर का रंग-रोगन किया जाता है और इसे रोशनी से सजाया जाता है। यहां भगवान कृष्ण को लगने वाले भोग को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है। बाद में इसे भक्तों में वितरित किया जाता है। 

310

हरे कृष्ण मंदिर
कहां - अहमदाबाद, गुजरात

अहमदाबाद में गांधीनगर हाईवे पर बीआरटीएस बस स्टॉप के पास बने इस इस्कॉन मंदिर को हरे कृष्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। हरे कृष्ण मंदिर के अंदर, हमेशा हरे राम हरे कृष्ण के मंत्र सुनाई देते हैं। यहां पर लोगों को दैनिक जीवन को बेहतर बनाने की तकनीकों को सिखाने के लिए कई संस्थान कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

410

कृष्ण-बलराम मंदिर
कहां - वृंदावन, यूपी

यह मंदिर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर को श्री कृष्ण बलराम मंदिर भी कहा जाता है। यह भारत में पहला इस्कॉन मंदिर है, जिसे 1975 में बनाया गया था। हर साल जन्माष्टमी के दौरान वृंदावन में श्रद्धालु यहां इकट्ठा होते हैं। ये वही जगह है, जहां भगवान कृष्ण बड़े हुए थे। इसलिए वृंदावन में बने इस्कॉन मंदिर का एक अलग ही महत्व है।

510

राधिकारमन इस्कॉन मंदिर 
कहां - दिल्ली

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश नगर में बना यह मंदिर राधिकारमन इस्कॉन टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। जन्माष्टमी में भाग लेने के लिए लगभग 7-8 लाख लोग यहां इकट्ठा होते हैं। यहां बनी आर्ट गैलरी भक्तों को भगवान के बारे में दिलचस्प जानकारी उपलब्ध कराती है। 

610

इस्कॉन मंदिर
कहां - चेन्नई 

चेन्नई में इस्कॉन मंदिर एक सुंदर मंदिर है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह दक्षिणी चेन्नई में ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित है। 1.5 एकड़ भूमि पर निर्मित, इस्कॉन, चेन्नई तमिलनाडु का सबसे बड़ा राधा कृष्ण मंदिर है। 26 अप्रैल 2012 को आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन किया गया था। मंदिर में पूजनीय देवताओं में राधा कृष्ण और भगवान नित्या गौरांग सहित भगवान का परिवार शामिल है।

710

इस्कॉन मंदिर
कहां- गाजियाबाद, यूपी 

गाजियाबाद के हरे कृष्ण रोड पर स्थित यह इस्कॉन मंदिर विशेष रूप से कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आकर्षण का केंद्र बन जाता है। मंदिर में भगवान कृष्ण और उनके जीवन को दिखाती कई मूर्तियां हैं। मंदिर में गोवर्धन पूजा को भी बेहद खूबसूरती के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहां हमेशा कृष्ण भजन और मंत्र गूंजते रहते हैं।

810

श्री राधा रासबिहारी मंदिर
कहां - मुंबई, महाराष्ट्र

मुंबई में श्री राधा रासबिहारी मंदिर है, जो जुहू बीच के पास, मुक्तेश्वर देवालय रोड पर स्थित है। इस मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर रोशनी से लेकर फूलों की सजावट और भगवान कृष्ण की कहानियों को दिखाते इस भव्य मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

910

राधा वृंदावनचंद्र मंदिर
कहां - पुणे, महाराष्ट्र

पुणे स्थित राधा वृंदावनचंद्र मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां जन्माष्टमी की तैयारी अगस्त महीने की शुरुआत से ही चालू कर दी जाती है। मंदिर की अच्छी तरह साफ-सफाई करने के बाद इसे फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है। रात 12 बजे कृष्ण जन्म होने पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। 

1010

राधा मदन मोहन मंदिर
कहां - हैदराबाद, तेलंगाना

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी भगवान कृष्ण का इस्कॉन मंदिर है। यह मंदिर नामपल्ली स्टेशन रोड पर हरे कृष्णा लैंड पर स्थित है। यह दक्षिण भारत में इस्कॉन का मुख्यालय भी है। यहां जन्माष्टमी के मौके पर कई सांस्कृतिक समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। 

ये भी देखें : 

Janmashtami 2022: पाकिस्तान के 5 मशहूर कृष्ण मंदिर, जहां आज भी धूमधाम से मनाया जाता है कृष्ण जन्मोत्सव

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी की रात करें इन मंत्रों का जाप, कभी खाली नहीं आपकी जेब और तिजोरी

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
जन्माष्टमी
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(54.0 ov) 99 & 156/4
Day 4
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पत्नी मोदी कैबिनेट में मंत्री, पति ने सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा! 23 अक्टूबर को होने जा रहा 'बड़ा खेला'
Recommended image2
CJP Big Relief: जेल से छूटे सौरव दास-आशुतोष रांका, जानें कोर्ट से किन शर्तों पर मिली रिहाई?
Recommended image3
CJP: रांका-दास जेल में ही रहेंगे या मिलेगी राहत? हिरासत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Recommended image4
Delhi High Court: ‘आप Gen Z नहीं हैं’, CJP नेताओं से कोर्ट की दोटूक, जानिए दास और रंका ने फिर क्या किया?
Recommended image5
Rahul Gandhi Foreign Trip: राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बवाल, थरूर बोले- 'मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved