MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • शादी के 10 महीने बाद ही छिन गया सुहाग, सेना में भर्ती होकर पूरा किया शहीद पति का सपना

शादी के 10 महीने बाद ही छिन गया सुहाग, सेना में भर्ती होकर पूरा किया शहीद पति का सपना

नई दिल्ली. आज महिला दिवस है। महिलाएं हमारे समाज के लिए प्रेरणा देने का काम करती रहीं हैं। भारत में महिलाओं ने कई ऐसे उदाहरण समाज के सामने रखे हैं, जो मिसाल पेश कर रहे हैं। कभी संघर्ष तो कहीं परिवार और समाज की बंदिशों को तोड़कर महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है। इस मौके पर हम आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पति के शहीद होने के एक साल के भीतर ही सेना जॉइन कर देश सेवा के प्रति अपने जुनून को सबके सामने रख दिया। वे आज उन लाखों महिलाओं के लिए मिसाल हैं, जो देश सेवा का जज्बा अपने अंदर रखती हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 08 2020, 11:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
देश का शीश गर्व से ऊंचा रखने के लिए ना जाने कितने जाबांजों ने अपनी जान न्योछावर कर भारत का मान बनाए रखा। पिछले साल पुलवामा हमले के बाद जैश ए मोहम्मद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। अब उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी भी वर्दी में नजर आएंगी। मेजर विभूति की पत्नी निकिता ने सेना में शामिल होने के लिए सभी जरूरी परीक्षाएं भी पास कर ली हैं।
210
14 फरवरी को जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले पर पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली थी।
310
इसके बाद पूरी घाटी में जैश के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान 18 फरवरी को मुठभेड़ के दौरान आतंकियों से लोहा लेते वक्त मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। शहीद मेजर की पहली बरसी पर पत्नी ने सेना में अफसर बन उन्हीं की राह पर चलने का फैसला किया है।
410
मेजर विभूति की शहादत की खबर सुन हर कोई दुखी था। उन्हें अंतिम विदाई देते वक्त मानों पूरा उत्तराखंड उमड़ पड़ा था। पत्नी निकिता ने पति को आई लव यू विभू कहकर अंतिम विदाई दी थी।
510
इसके बाद उन्होंने भी पति की तरह सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सेना ने उनकी मदद की। इसके बाद कई औपचारिक टेस्ट और इंटरव्यू हुए। अब बताया जा रहा है कि निकिता ने इन्हें पास कर लिया है। वे जल्द ही सेना जॉइन कर लेंगी।
610
मेजर विभूती पौड़ी के ढौंडी गांव के रहने वाले थे। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के चार बेटे थे। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा विभूति था।
710
विभूति के परिवाल वाले बताते हैं कि उनका बचपन से ही सपना था कि वे सेना में जाएं। इसके लिए उन्होंने सातवीं से ही इसकी तैयारी कर दी थी। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की परीक्षा में वे पास नहीं हो पाए थे। इसके बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी। लेकिन इसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली।
810
इसके बाद भी विभूति ने हार नहीं मानी। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद उनका चयन हुआ। 2012 में उन्होंने सेना में कमीशन पाया। मेजर विभूति और निकिता की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी।
910
लेकिन किसे पता था कि शादी से सिर्फ 10 महीने बाद निकिता को ये दिन देखने पड़ेंगे। शहीद होने से एक हफ्ते पहले ही विभूति अपनी छुट्टियां खत्म कर ड्यूटी पर पहुंचे थे।
1010
आज महिला दिवस पर निकिता जैसी महिलाएं पूरे समाज को प्रेरणा दे रही हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
Recommended image2
Now Playing
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
Recommended image3
अब CA के बिना भी भर पाएंगे ITR? 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Income Tax कानून, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
Recommended image4
Budget 2026 से पहले महंगाई की मार-LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, सिगरेट पर भी टैक्स बढ़ा
Recommended image5
Union Budget 2026: डिफेंस से लेकर ग्रामीण विकास तक, निर्मला सीतारमण के 9वें बजट की 10 अहम बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved