- Home
- National News
- पाकिस्तान की सेना दाग रही थी मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर, इस बेटी ने निहत्थे ही किया दुश्मनों का मुकाबला
पाकिस्तान की सेना दाग रही थी मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर, इस बेटी ने निहत्थे ही किया दुश्मनों का मुकाबला
नई दिल्ली. आठ मार्च को महिला दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को उन महिलाओं को सौंपने का फैसला किया है, जिनकी कहानियां हमें प्रेरणा देती हैं। इसी मौके पर हम भी आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने निहत्थे ही पाकिस्तान की गोलियों और मिसाइलों का सामना किया। बाद में उन्हें कारगिल गर्ल के नाम से जाना गया।
18

हम बात कर रहे हैं गुंजन सक्सेना की। गुंजन भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। अब वे रिटायर हो चुकी हैं। गुंजन उन महिलाओं में से हैं, जिन्होंने हिम्मत और देशप्रेम से यह साबित किया कि महिलाएं भी अपना लोहा मनवा सकती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
गुंजन सक्सेना देश की पहली महिला पायलट थीं, जिन्होंने युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरी। उन्होंने निडर रहते हुए युद्ध क्षेत्र में चीता हेलिकॉप्टर उड़ाया। इस दौरान उन्होंने सेना तक तमाम जरूरी सामान पहुंचाया, साथ ही जख्मी जवानों का भी रेस्क्यू किया।
38
गुंजन ने युद्ध क्षेत्र में कई बार उड़ान भरी। दुश्मन सेना यानी पाकिस्तान की ओर से उनपर लगातार हमले किए जा रहे थे। यहां तक की उनके हेलिकॉप्टर पर रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल भी दागी गईं। लेकिन हर बार निशाना चूक गया और गुंजन बच गईं।
48
गुंजन के पास उस वक्त कोई हथियार मौजूद नहीं थे। वे निहत्थे ही पाकिस्तानी सैनिकों का मुकाबला करती रहीं। उन्होंने युद्ध क्षेत्र में फंसे कई जवानों का रेस्क्यू किया।
58
गुंजन के भाई और पिता दोनों भारतीय सेना में रहे। उन्होंने ग्रेजुएशन के वक्त ही दिल्ला में सफदरगंज फ्लाइंग क्लब जॉइन कर लिया था। जब उन्हें पता चला कि पहली बार वायुसेना में महिला पायलटों की भर्ती चल रही है, तो उन्होंने परीक्षा और वे पास हो गईं।
68
उस वक्त तक महिलाओं को उड़ान भरने की अनुमति तक नहीं थी। लेकिन महिला पायलटों को जैसे ही मौका मिला, उन्होंने खुद को साबित किया। कारगिल युद्ध के वक्त गुंजन और श्री विद्या को युद्ध क्षेत्र में भेजा गया।
78
गुंजन को उनकी वीरता के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य वीर अवार्ड से सम्मानित किया।
88
गुंजन सक्सेना पर एक फिल्म भी बन रही है। फिल्म का नाम द कारगिल गर्ल है। इसमें जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos