- Home
- National News
- राणा कपूर की पत्नी और बेटी के खिलाफ FIR, जानिए कैसे एक परिवार की भेट चढ़ गया जनता का पैसा
राणा कपूर की पत्नी और बेटी के खिलाफ FIR, जानिए कैसे एक परिवार की भेट चढ़ गया जनता का पैसा
नई दिल्ली. यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर का परिवार फंसता जा रहा है। राणा कपूर की पत्नी और बेटियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। अब बिना इजाजत के राणा कपूर की पत्नी और बेटियां विदेश नहीं जा सकते हैं। बेटी रोशनी कपूरी को लंदन जाते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, कपूर परिवार का 2000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति में निवेश है। जांच एजेंसियों को शक है कि इन संपत्तियों में घूस का पैसा लगा है। यस बैंक घोटाले के आरोप में 600 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। केस में सीबीआई ने मुंबई में सात ठिकानों पर छापेमारी की। इतना ही नहीं राणा कपूर, पत्नी बिंदु और तीन बेटियों रोशनी, राखी और राधा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
18

राणा कपूर की पत्नी का नाम बिंदू कपूर है। इनकी तीन बेटियां राखी कपूर, रोशनी कपूर और राधा कपूर हैं। राधा कपूर की शादी अल्केश टंडन के साथ हुई। अल्केश दिल्ली के रहने वाले हैं और दुबई में इंटरनेशनल बुटीक का बड़ा बिजनेस चलाते हैं। अल्केश के कजन लक्ष्मी मित्तल के दामाद अमित भाटिया हैं। राधा कपूर की शादी साल 2017 में दिल्ली के बिजनेसमैन रवि खन्ना के बेटे आदित्य खन्ना से हुई। आदित्य हेज फंड मैनेजर हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
राणा कपूर, यस बैंक के फाउंडर हैं। उनकी पत्नी बिंदू कपूर 18 कंपनियों की निदेशक हैं। बेटी रोशनी कपूर 23 कंपनियों की निदेशक है और राधा कपूर 20 कंपनियों की निदेशक है। राधा के पति आदित्य खन्ना की कई कंपनियों में अहम भूमिका है।
38
रिपोर्ट के मुताबिक बिन्दू कपूर और उनकी तीन बेटियां राखी, रोशनी और राधा के नाम पर कई कंपनियां हैं। इन्होंने कथित तौर पर कई कॉरपोरेट घरानों से रिश्वत (किकबैक) ली है। ये किकबैक कथित रूप से यस बैंक से लोन दिए जाने के एवज में मिला है। दामाद आदित्य पर भी आरोप लग रहे हैं।
48
कैसे हुआ घोटाला?- कयास लगाए जा रहे हैं कि यस बैंक से गलत तरीके से लोग दिया गया। इसमें मीडिएटर का काम कपूर फैमिली ने किया। लोन के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। आरोप यह भी है कि गलत तरीके से लोन के बदले कपूर फैमिली की कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया। (राणा कपूर की बेटी राधा कपूर का रोका समारोह। (बाएं से) राखी टंडन, रवि खन्ना, राणा कपूर, राधा कपूर, आदित्य खन्ना, मीना खन्ना, अखिल भल्ला, बिन्दू कपूर, अल्केश टंडन, दिव्या भल्ला, रिधिमा खन्ना, रोशिनी कपूर)
58
किन कंपनियों को दिए गए लोन?- यस बैंक ने अनिल अंबानी ग्रुप, एस्सेल, दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल), इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल (आईएल एंड एफएस) और वोडाफोन जैसे रिस्क वाली कंपनियों को लोन दिया। जो बाद में डूब गया।
68
कौन हैं राणा कपूर?- भारत में यस बैंक के 1000 से ज्यादा ब्रांच हैं और 1800 एटीएम हैं। बैंक की शुरुआत 2004 में राणा कपूर ने अपने रिश्तेदार अशोक कपूर के साथ मिलकर की। 26/11 के मुंबई हमले (2011) में अशोक कपूर की मौत हो गई। इसके बाद से ही बैंक के मालिकाना हक लेकर विवाद की शुरुआत हुई। अशोक कपूर की मौत के बाद उनकी पत्नी मधु कपूर और राणा कपूर के बीच विवाद शुरू हो गया। मधु कपूर अपनी बेटी के लिए बोर्ड में जगह चाहती थीं। मामला कोर्ट पहुंचा और राणा कपूर की जीत हुई।
78
राणा कपूर की बेटी राखी कपूर टंडन अपने पति अल्केश टंडन के साथ। तस्वीर 9 नवंबर 2014 की है।
88
राणा कपूर ने दिल्ली के श्री राम कॉलेज से की है पढ़ाई- राणा कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने 1973 में फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा ली। फिर दिल्ली के ही श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (1977) से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने न्यू जर्सी यूएस (1980) में रटगर्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली। इन्हें ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से मानद फेलोशिप मिली।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos