MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Hockey World Cup 2023: मेजर को क्यों कहा जाता है हॉकी का जादूगर? किसने दिलाया था भारत को इकलौता विश्व कप

Hockey World Cup 2023: मेजर को क्यों कहा जाता है हॉकी का जादूगर? किसने दिलाया था भारत को इकलौता विश्व कप

Hockey World Cup 2023. भारतीय हॉकी टीम के नाम दुनिया के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल है। भारत के कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ हॉकी को आगे बढ़ाने का काम किया बल्कि दुनिया में भारत का नाम भी रोशन किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद ने तानाशाह हिटलर तक को अपना फैन बना लिया था। वहीं शमशेर सिंह जूनियर ने भारत को पहला और इकलौता विश्व कप दिलाया था। आइए ऐसे ही 5 टॉप भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं... 

3 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Jan 05 2023, 02:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मेजर ध्यान चंद
मेजर ध्यान चंद को हॉकी का जादूगर इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक बाद गेंद जब उनके स्टिक के पास पहुंच जाती थी तो किसी चुंबक की तरह गेंद को फंसा लेते थे। मेजर सिर्फ गोल ही नहीं करते थे बल्कि गोलों की बारिश करते थे। मेजर ध्यान चंद ने दो-दो ओलंपिक गेम्स के फाइनल में हैट्रिक लगाई थी और ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। 1928 ओलंपिक में कुल 14 गोल करने वाले ध्यान चंद ने भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड दिलाया। इसके बाद 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक गोल्ड दिलाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद ही थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

बलबीर सिंह सीनियर
बलबीर सिंह दोसांझ ने भारत को आजादी के बाद पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया था। 1948 में बलबीर सिंह सीनियर ने 8 गोल दागे और भारत को ओलंपिक गोल्ड दिलाया। 1952 के ओलंपिक गेम्स फाइनल में बलबीर सिंह ने 5 गोल किए थे और यह रिकॉर्ड आज तक कायम है। बलबीर सिंह को पद्मश्री से नवाजा गया था जो कि भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

35

मोहम्मद शाहिद 
1979 में भारतीय हॉकी जूनियर टीम से डेब्यू करने वाले मोहम्मद शाहिद एक ऐसा नाम है जो हॉकी की दुनिया में अमर हो गया है। 1 साल तक जूनियर टीम के साथ खेलने वाले शाहिद 1980 में भारतीय सीनियर टीम के खिलाड़ी बन गए। शाहिद और जफर इकबाल की जोड़ी ने भारत को 8वां ओलंपिक गोल्ड दिलाया। 1980 में मॉस्को ओलंपिक में मोहम्मद शाहिद ने शानदार खेल दिखाया। इसके बाद से ही भारत कोई ओलंपिक पदक नहीं जीत पाया है।

45

धनराज पिल्लै
भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी धनराज पिल्लै को भला कौन भूल सकता है। 1989 में भारतीय टीम का हिस्सा बने धनराज पिल्लै ने मोहम्मद शाहिद की जगह भरने का काम किया था। पिल्लै को उनकी रफ्तार के लिए जाना जाता है। 90 के दशक में वे दुनिया के सबसे खतरनाक अटैकर माने जाते थे। धनराज की कप्तानी में भारत ने 1998 में 32 साल बाद एशियन गोल्ड मेडल जीता। पिल्लै ने 4 वर्ल्ड कप, 4 ओलंपिक और 4 बार चैंपियंस ट्रॉफी खेली।

55

पीआर श्रीजेश
भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत के लिए शानदार खिलाड़ी बनकर उभरे और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान कायम की। 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल बचाने वाले श्रीजेश ने भारत को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। वे दीवार की तरह गोल पोस्ट पर खड़े होते थे और उनकी इसी काबिलियत की वजह से उन्हें दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ गोलकीपर में शुमार किया जाता है।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के 5 स्टार: एक ने डेब्यू में झटके 4 विकेट, दूसरे ने 155 की स्पीड पर श्रीलंकाई कप्तान को किया ढेर...
 

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
FIFA 2026: लुई विटॉन के खास बक्से में आएगी वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी
Recommended image2
वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी-यमाल की भिड़ंत, 18 साल पुराना है दोनों का नाता
Recommended image3
दूसरे वनडे में इंग्लैंड की शानदार वापसी, जो रूट की पारी से भारत को 4 विकेट से हराया
Recommended image4
विराट कोहली ने SENA देशों में रचा इतिहास, तोड़ा राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Recommended image5
कोहली-अय्यर के अर्धशतक बेकार, इंग्लैंड के सामने 234 रनों का लक्ष्य
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved