MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • जिंदगी की अंतिम सांसे गिन रहा 20th सदी का महानतम फुटबॉलर, पेले की बेटी-बेटे ने क्रिसमस पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

जिंदगी की अंतिम सांसे गिन रहा 20th सदी का महानतम फुटबॉलर, पेले की बेटी-बेटे ने क्रिसमस पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

वर्ल्ड न्यूज. फुटबॉल के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर पेले की हालत बेहद नाजुक है। वे कब तक मौत से और लड़ पाएंगे, कहना मुश्किल है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले साओ पाउलो अस्पताल में मौत से लड़ रहे हैं। दिग्गज फुटबॉलर पेले धीरे-धीरे कैंसर से हार रहे हैं। उनकी फैमिली ने भी अब हार मान ली है। परिजनों का कहना है कि वह बहुत गंभीर हैं। पेले कोस्पेशल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उनकी किडनी और हार्ट धीरे-धीरे जवाब देने लगे हैं। इस बीच 82 साल के पेले के परिजनों और करीबियों ने अस्पताल में उनके साथ क्रिसमस बनाया। रविवार सुबह उनके बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टा में परिवार की फोटो पोस्ट की। नैसिमेंटो ने लिखा-'कृतज्ञता, प्यार, परिवार का साथ...यही क्रिसमस का सार है। क्रिसमस पर आपके द्वारा भेजे गए इतने सारे प्यार के लिए धन्यवाद...आभार और प्रेम। इस मजेदार और अद्भुत जीवन में मैं उनके (पेले) बिना कुछ भी नहीं होती। आज और हमेशा, मैरी क्रिसमस।' पेले के बेटे एडिन्हो ने भी पिता की उंगुली पकड़े एक तस्वीर शेयर की है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Dec 26 2022, 08:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बता दें कि पेले को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फिर उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पेले को हार्ट से रिलेटेड समस्याएं थीं। सितंबर 2021 में उनका कोलोन ट्यूमर हटाया गया था। फिर कीमोथेरेपी की गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

पेले के बेटे एडिन्हो(Edinho), जिन्होंने 1990 के दशक में सैंटोस के लिए गोल में खेला था, ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता का हाथ पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसका शीर्षक था "पिता ...मेरी ताकत आपकी है।"
 

36

पेले फुटबॉल के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ी हैं। उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले साल से पेट के कैंसर( colon cancer) से जूझ रहे हैं और अब श्वसन संक्रमण( respiratory infection) से पीड़ित हैं।

46

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पेले ने कीमोथेरेपी का जवाब देना बंद कर दिया।  दर्द को कम करने के लिए उन्हें प्रशामक देखभाल (palliative care) के तहत रखा गया है। प्रशामक (Palliative) देखभाल उन लोगों को चिकित्सा की देखभाल का एक विशेष रूप है, जिनको गंभीर ‎बीमारी है। इस तरह की देखभाल आमतौर पर तनाव और कुछ बीमारियों के लक्षणों से राहत प्रदान करने के लिए ‎होती है।
 

56

साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल के सबसे हालिया डॉक्टर की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह संक्रमण के इलाज के लिए अच्छी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन इसमें कोई उल्लेख नहीं है कि कीमोथेरेपी फिर से शुरू होगी या नहीं। पेले की हेल्थ को लेकर पिछले दिनों हुए फुटबाल के विश्व कप में फैल गई थी। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने फुटबॉल के दिग्गज के लिए प्रार्थना की थी। 

यह भी पढ़ें-Year Ender 2022: फीफा वर्ल्ड कप के उलटफेर ने चौंकाया, T20 विश्व कप में नीदरलैंड ने कैसे बदली 3 देशों की किस्मत

66

एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो(Edson Arantes do Nascimento), जिसे पेले के नाम से जाना जाता है, एक ब्राज़ीलियाई पूर्व पेशेवर फ़ुटबॉल खिलाड़ी है। ये  फारवर्ड के रूप में खेलते थे। इन्हें व्यापक रूप से सभी समय के महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में माना जाता है। फीफा ने इन्हें महानतम खिलाड़ी का लेबल दिया है। वह 20 वीं शताब्दी के सबसे सफल और पॉपुलर फिगर में से एक रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Year Ender 2022: फीफा वर्ल्ड कप से लेकर टी20 विश्व कप तक...10 विनिंग मोमेंट्स जिसे कोई न भूल पाएगा
 

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल के लिए कितने गोल से जीत जरूरी? जानें पूरा समीकरण
Recommended image2
पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम को बड़ा झटका, शानदार प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्ड कप से हुई बाहर
Recommended image3
नीदरलैंड से हारकर भी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ भारत! सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए बस एक 'चमत्कार'
Recommended image4
Diamond League 2026: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, सिर्फ 9 सेंटीमीटर से चूके- हासिल किया दूसरा स्थान
Recommended image5
Hockey Family: एक ही एकेडमी से 5 वर्ल्ड कप खिलाड़ी, मां-बेटे ने रचा इतिहास!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved