- Home
- States
- Other State News
- ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से भागी-भागी फैक्ट्री पहुंची पत्नी..वहां जाकर जो दृश्य देखा, उसके हाथ-पैर कांप उठे
ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से भागी-भागी फैक्ट्री पहुंची पत्नी..वहां जाकर जो दृश्य देखा, उसके हाथ-पैर कांप उठे
भरुच, गुजरात. ये तस्वीरें गुजरात के भरुच जिले के दहेज-सेज-2 में एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को हुए ब्लास्ट के बाद की हैं। पहली तस्वीर ब्लास्ट में जलकर और धुएं से पूरी तरह काले पड़े कर्मचारी की है। दूसरी तस्वीर इस हादसे में अपने पति को खोने वाली एक महिला की है। इसका परिवार फैक्ट्री के पास ही रहता है। जब उसने धमाके की आवाज सुनी, तो घबरा गई। वो दौड़ी-दौड़ी फैक्ट्री पहुंची। वहां जब पति की जलकर पूरी काली पड़ चुकी लाश देखी, तो कांप उठी। बता दें कि इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। आग पर काबू पाने 15 से ज्यादा फायरब्रिगेड को बुलाना पड़ा था। हादसे में घायल हुए कर्मचारियों में से दो ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार बिहार के हैं। इनमें गोपालगंज के सूरजलाल सिंह (34), रोहतास के मुन्ना सिंह (38), समस्तीपुर के त्रिपुरारी कुमार और दरभंगा के हरिदर्शन कुमार शामिल हैं।

एक मृतक की पत्नी ने रोते हुए कहा कि उसके पति यशस्वी कंपनी में हैल्पर थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब उसने धमाके की आवाज सुनी, तो घर का काम छोड़कर फैक्ट्री भागी। इससे पहले उसने पति को मोबाइल पर कॉल भी किया। जब वो फैक्ट्री पहुंची, तो देखा...वहीं अफरा-तफरी का माहौल था। बड़ी मुश्किल में अंदर पहुंची। देखा..मलबे के बीच लाशें पड़ीं थी। घायल पड़े थे। लाशें पूरी तरह जल चुकी थीं। वो अपने कदकाठी से अपने पति को पहचान पाई। (पहली तस्वीर किसी अन्य घायल की है)
इस मामले में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को क्लोजर नोटिस दिया है। इसके अलावा एक करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
बताते हैं कि हादसा ऑर्थो डाईक्लोरो बेन्जीन केमिकल गैस से हुआ। माना जा रहा है कि इस रसायन में कोई दूसरा केमिकल मिलाने से यह हादसा हुआ होगा।
आग पर काबू पाने 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं थी। आग से निकला धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थीं। लेकिन एम्बुलेंस देरी से पहुंचीं। इस दौरान आग से झुलसे कर्मचारी दर्द से तड़पते सड़क पर खड़े रहे।
घायलों को भरुच के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग पर 4 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी आवाज 20 किमी दूर भावनगर में सुनाई पड़ी। ब्लास्ट कंपनी के स्टोरेज एरिया में हुआ।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.