- Home
- States
- Other State News
- लॉकडाउन में बढ़ी रामविलास पासवान की दाढ़ी, बेटे चिराग ने कुछ यूं बनाया पापा का शेव
लॉकडाउन में बढ़ी रामविलास पासवान की दाढ़ी, बेटे चिराग ने कुछ यूं बनाया पापा का शेव
पटना/दिल्ली. लॉकडाउन के बीच लोग पूरी तरह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस दौरान वर्क फ्रॉम होम यानी कि घर से काम कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उनके बेटे चिराग पासवान पापा की शेविंग करते दिख रहे हैं।
16

रामविलास पासवान इन दिनों परिवार और बेटे चिराग के साथ घर में ही समय बिता रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सलाह भी दे रहे हैं।
26
रविवार के दिन चिराग ने पिता की शेविंग करते एक वीडियो ट्वीट किया। कुछ देर बाद ही वीडियो वायरल हो गया। यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है, बेटा हो तो ऐसा। दूसरे ने लिखा - चिराग आज का श्रवण कुमार हैं। वीडियो में चिराग पापा की दाढ़ी को मशीन से कटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
36
वीडियो को शेयर करने हुए चिराग ने लिखा- यह कठिन वक्त है, लॉकडाउन के कुछ उजले पक्ष भी हैं। मैं नहीं जानता था कि मेरे पास ऐसा हुनर भी है। चिराग ने आगे लिखा- चलो कोरोना वायरस की सुंदर यादें बनाएं।
46
पिता-पुत्र के इस वीडियो को एक ही दिन में करीब 80 हजार लोगों ने देख लिया है। 8 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
56
चिराग पासवान बिहार के युवा राजनेता और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से एलजेपी के सांसद हैं। राम विलास पासवान मोदी सरकार में केंद्रीय खाद्य मंत्री हैं।
66
बता दें कि चिराग पासवान सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर उनके 1.4 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos