- Home
- States
- Other State News
- नवजात बच्चे की मौत की खबर सुनकर पुलिसवाले ने आंसू पोंछकर पत्नी से कहा, 'मैं नहीं आ सकूंगा..ड्यूटी पर हूं'
नवजात बच्चे की मौत की खबर सुनकर पुलिसवाले ने आंसू पोंछकर पत्नी से कहा, 'मैं नहीं आ सकूंगा..ड्यूटी पर हूं'
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश. यह एक ऐसे पुलिसवाले की भावुक करने वाली कहानी है, जो अपने घर में नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहा था। ड्यूटी के दौरान जब पत्नी का कॉल आया, तो उसकी आंखों में चमक आ गई। लेकिन जैसे ही मालूम चला कि उसका बच्चा नहीं बच सका है, तो उसकी आंखों से आंसू टपक पड़े। कुछ पल तो उसका दिमाग सुन्न रहा। इसके बाद पुलिसवाले ने अपने आंसू पोंछकर कहा-'मैं अभी नहीं आ सकता..ड्यूटी पर हूं।' ऐसे होते हैं पुलिसवाले। अर्जुन और उनकी पत्नी सुमन दोनों पुलिस विभाग में हैं। अर्जुन अकसर नाहन के मुख्य चौराहे पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिख जाते हैं। घटना वाले दिन उनकी ड्यूटी कोरोना पॉजिटिव मिले एक जमाती को बद्दी तक छोड़कर आने की थी। गुरुवार को जब अर्जुन बद्दी के लिए निकले, तभी घर से कॉल आया था।
15

अर्जुन के बच्चे की धड़कन कम होने से बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को ड्यूटी करके अर्जुन घर लौटे और मासूम को मिट्टी देने के बाद फिर से अपना फर्ज निभाने लौट गए। अर्जुन के पिता का पिछले साल निधन हो गया था। घर में उनकी मां अकेली है। पत्नी मायके में यानी शिलाई में थी।
25
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। पुलिसवाले डबल ड्यूटी कर रहे हैं। पहला, कानून व्यवस्था संभाल रहे, दूसरा, लोगों की मदद के लिए मास्क भी बना रहे हैं।
35
यह तस्वीर पटियाला की है। पुलिस ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रही है।
45
यह तस्वीर नोएडा की है। सैनिटाइजेशन का काम भी पुलिस बखूबी संभाल रही है।
55
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को समझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos