- Home
- States
- Other State News
- पड़ोसी को दरवाजे पर खड़ा देखकर शॉक्ड रह गई डॉक्टर..उसने गुस्से में कहा-तुम्हें संक्रमण तो नहीं है
पड़ोसी को दरवाजे पर खड़ा देखकर शॉक्ड रह गई डॉक्टर..उसने गुस्से में कहा-तुम्हें संक्रमण तो नहीं है
सूरत, गुजरात. कोरोना मरीजों के इलाज में पूरी शिद्दत से ड्यूटी कर रहे 'कोरोना वॉरियर्स' को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। यह मामला भी इसी से जुड़ा है। मामला 5 अप्रैल का है। लेकिन डॉक्टर ने मीडिया से कहा कि भले लोग उसे गालियां दें..कुछ भी बोलें..लेकिन वो अपना फर्ज निभाती रहेगी। यह हैं सूरत के सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर संजीवनी। इनके पड़ोसी इस बात से नाराज थे कि संजीवनी कोरोना मरीजों का इलाज कर रही हैं। उन्हें डर था कि इससे उन्हें भी संक्रमण हो सकता है। इसी बात पर पड़ोसी ने डॉक्टर के कुत्ते का बहाना बनाकर झगड़ना शुरू कर दिया था। डॉक्टर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसे लेकर पड़ोसी की जमकर आलोचना हुई थी। इस मामले की शिकायत डॉक्टर ने पुलिस कमिश्नर से की है। डॉक्टर ने कहा कि वे अपना फर्ज निभाती रहेंगी। इस घटना के बावजूद डॉक्टर का साहस कम नहीं हुआ है। डॉक्टर ने अब कहा कि वे अगर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, तो क्या यह उनकी गलती है? डॉक्टर ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी PMO को ट्वीट करके दी है।
15

यह था मामला: डॉक्टर ने बताया कि पड़ोसी लगातार उसे परेशान कर रहे थे। वे पूछते थे कि क्या तुम अस्पताल में काम करती हो? अगर तुमसे यहां संक्रमण फैल गया तो? डॉक्टर ने बताया कि जब उसने कोई जवाब नहीं दिया..तो पड़ोसी चेतन मेहता और उनकी पत्नी भावना 5 मार्च को आकर झगड़ने लगे। वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि उनका(डॉक्टर) कुत्ता काटने को दौड़ रहा है।
25
इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी। लोगों ने पड़ोसी की कड़ी आलोचना की थी।
35
डॉक्टर जब इस घटना का वीडियो बनाने लगी, तो पड़ोसी ने उसे छीनने की कोशिश की थी।
45
डॉक्टर संजीवनी ने इस बारे में स्थानीय विधायक को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
55
डॉक्टर ने बताया कि 25 मार्च को भी पड़ोसी ने उससे झगड़ा किया था। उधर, पड़ोसी ने कहा कि झगड़ा कुत्ते को लेकर था, लेकिन डॉक्टर ने उसे कोरोना से जोड़ दिया।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos