- Home
- States
- Other State News
- 9 फोटो में देखिए राज्यों का स्वतंत्रता दिवस: शिवराज ने भोपाल में फहराया तिरंगा, नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा
9 फोटो में देखिए राज्यों का स्वतंत्रता दिवस: शिवराज ने भोपाल में फहराया तिरंगा, नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा
भोपाल. देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश के हर राज्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों के सीएम ने अपने-अपने राज्य की राजधानी में झंडा फहराकर देशवासियों को बधाई दी। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के के मैके पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाएगा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को नौकरी देना है। वहीं, राजस्थान में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आइए जानते हैं किस राज्य के सीएम ने कहा- झंडा फहराया और क्या कहा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा- राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अप्रतिम त्याग से परिपूर्ण स्वतंत्रता की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को शत्-शत् नमन।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में झंड़ा फहराया। उन्होंने कहा- अनेक क्रांतिकारियों ने रक्त से अभिषेक कर भारत को आज़ादी दिलाई थी। सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासहित प्रणाम करता हूं।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त वीरों को नमन किया।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी ध्वजारोहण किया। छत्तीसगढ़ के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की थी।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी ध्वजारोहण किया। पुरानी पेंशन व्यवस्था को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा। सभी रिक्त पदों पर भर्ती का स्पष्ट निर्देश सभी विभागों को दिया गया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ध्वजारोहण किया। इस मौक पर उन्होंने देश के लिए समर्पित सभी वीर जवानों की शहादत को याद किया।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 लाख नौकरी देने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। राज्य के खजाने पर पहला हक किसानों का है।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा- आज़ादी के इस महापर्व पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन किया।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा- 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ये अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसका विशेष महत्त्व है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2022: PM ने बच्चों और सेना को किया सैल्यूट, कहा-इनकी रगों में दौड़ता है आत्मनिर्भर भारत
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.