MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • सीरियल किलर: क्लिनिक बंद करके डॉक्टर करने लगा लूटमार..किसी को नहीं छोड़ता था जिंदा, किडनी भी बेचता था

सीरियल किलर: क्लिनिक बंद करके डॉक्टर करने लगा लूटमार..किसी को नहीं छोड़ता था जिंदा, किडनी भी बेचता था

नई दिल्ली. डॉक्टर को भगवान कहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को पकड़ा है, जो सीरियल किलर बन चुका था। आशंका है कि 52 साल का यह BAMS (आयुर्वेद) डॉक्टर 100 से ज्यादा हत्याओं में लिप्त हो सकता है। यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला डॉक्टर देवेंद्र शर्मा एक मामले में 16 साल जेल मे रहने के बाद हाल में पैरोल पर छूटा था। लेकिन बाहर निकलते ही उसने एक विधवा से प्रेम विवाह कर लिया। वहीं, वो अंडरग्राउंड हो गया था। लेकिन इससे पहले कि वो फिर से अपन खूनी खेल शुरू करता, पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से उसे धर दबोचा। पुलिस की जांच में सामने आया हैकि देवेंद्र शर्मा ने बिहार के सीवान से बीएएमएस किया है। इसके बाद वो 1984 से लगातार 11 वर्ष तक जयपुर के बांदीकुई में 'जनता अस्पताल और डायग्नोस्टिक्स' नाम से क्लिनिक चलाता रहा। सीरियल किलर की पहली शादी 1982 में हुई थी। क्लिनिक में मजा नहीं आने पर किलर ने 1994 में थापर चैंबर में गैस डीलरशिप के लिए 11 लाख रुपए निवेश किया था। लेकिन कंपनी भागने से डॉक्टर का पूरा पैसा डूब गया। इसके बाद डॉक्टर का दिमाग सनक उठा और अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। पढ़िए सीरियल किलर की कहानी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 30 2020, 11:17 AM IST| Updated : Jul 30 2020, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

सीरियल किलर डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने 1995 में यूपी के अलीगढ़ के छारा गांव में भारत पेट्रोलियम कंपनी के नाम का सहारा लेकर फर्जी गैस एजेंसी शुरू की थी। इसके लिए वो पहले लखनऊ से सिलेंडर लाता था। लेकिन जब दिक्कत हुई, तो कुछ लोग उसके संपर्क में आए। (काल्पनिक चित्र)

212

आशंका है कि सीरियल किलर ने दलालपुर गांव के राज, उदयवीर और वेदवीर के साथ अपना गिरोह बनाया और एलपीजी सिलेंडर सप्लाई करने वाले ट्रकों को लूटना शुरू कर दिया। ये सिलेंडर वो अपनी एजेंसी पर लाकर बेचता था।

312

लूटे गए ट्रक सीरियल किलर मेरठ में बेचता था। आरोपी किसी भी ड्राइवर को जिंदा नहीं छोड़ता था। हालांकि डेढ़ साल बाद ही उसका भंडाफोड़ हो गया था।

412

किलर इसके बाद भी बाज नहीं आया। उसने 2001 में अमरोहा में फिर फर्जी गैस एजेंसी खोल ली। यहां भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

512

पुलिस की रेड के चलते भारी नुकसान के बाद किलर 1994 में जयपुर, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम के अलावा और भी कई जगहों पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय किडनी प्रत्यारोपण रैकेट से जुड़ गया।

612

किलर को 2004 में गुरुग्राम में डॉ. अमित द्वारा संचालित अनमोल नर्सिंग होम में चल रहे किडनी रैकेट पर रेड के दौरान पकड़ा गया था।

712

आशंका है कि डॉक्टर देवेंद्र ने 1994 से 2004 तक अवैध तरीके से करीब 125 से ज्यादा किडनी प्रत्यारोपित कराईं। इसके एवज में वो प्रति केस 5-7 लाख रुपए वसूलता था।

812

किलर के बारे में यह बात भी सामने आई है कि वो जब जयपुर में क्लिनिक चलाता था, तब अलीगढ़ जाने के बहाने टैक्सी किराये पर लेता था। फिर रास्ते में ड्राइवर की हत्या करके टैक्सी बेच देता था। लाशें काजगंज के हजारा नहर में फेंकने की बात सामने आई है।
 

912

लूटी गईं टैक्सियां किलर मेरठ में 20-25 हजार रुपए में बेचा करता था। पुलिस ने इस मामल में कइयों को गिरफ्तार किया है।

1012

किडनी रैकेट में डॉक्टर किलर ने खूब पैसा कमाया। लेकिन धीरे-धीरे उसे हत्याएं करने में मजा आने लगा।

1112

आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं। उसे 2002-04 तक कई हत्याओं के मामले में गिरफ्तार किया था। जयपुर में एक हत्या के मामले में उसे उम्रकैद हुई थी। हाल में वो पैरोल पर निकला था। इसके बाद उसने एक विधवा से शादी की ली। 2004 में उसकी पत्नी और बच्चों ने उसे छोड़ दिया था।

1212

जनवरी में किलर 20 दिनों की पैरोल पर छूटकर अपने पैतृक गांव आया। मार्च में दिल्ली आया और फिर दिल्ली में बपरोला की एक विधवा से शादी कर ली। यहां वो प्रापर्टी का काम करने लगा। लेकिन इसके बाद वो पुलिस की नजरों से दूर हो गया था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved