MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • DTC बस में शुरू हुई थी दिल्ली की 3 बार CM रहीं शीला दीक्षित की LOVE STORY

DTC बस में शुरू हुई थी दिल्ली की 3 बार CM रहीं शीला दीक्षित की LOVE STORY

नई दिल्ली.  20 जुलाई, 2019 को शीला दीक्षित हमारे बीच नहीं रही थीं। यह फरवरी दो मायने में शीला दीक्षित की बहुत याद दिलाएगी। पहला, वैलेंटाइन-डे पर शीला दीक्षित की लवस्टोरी फिर से याद की जाएगी। दूसरा, दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, उसे देखने शीला दीक्षित मौजूद नहीं है। खासकर उनके गुजरने के बाद दिल्ली में कांग्रेस की हालत बुरे दौर से गुजर रही है। दिल्ली की 3 बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित की प्रेम कहानी डीटीसी (Delhi Transport Corporation) बस से शुरू हुई थी। करीब 4 साल की दोस्ती के बाद शीला दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले विनोद दीक्षित से शादी कर ली थी। शीला दीक्षित खत्री फैमिली को बिलांग करती थीं। उन्होंने पहली बार उप्र के कन्नौज से 1984 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वे विजयी रही थीं। लेकिन पति की असमय मौत उन्हें दिल्ली की राजनीति में ले आई।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 08 2020, 04:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
शीला के पति विनोद दीक्षित IAS अफसर थे। 1982 में असमय उनकी मौत हो गई थी। शीला पति विनोद और दोनों बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं। इसी दौरान विनोद को हार्ट अटैक आया। इससे पहले कि उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया जाता, उनकी मौत हो गई थी।
211
मूलत: पंजाब के कपूरथला की रहने वालीं शीला दीक्षित की पूरी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन किया था। इसी कॉलेज में विनोद दीक्षित ने भी एडमिशन लिया था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर करीब 4 साल बाद 11 जुलाई 1962 को उन्होंने शादी कर ली थी। शादी से पहले उनका नाम शीला कपूर था।
311
विनोद दीक्षित के पिता उमा शंकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी के साथ कई आंदोलनों में शामिल रहे। उन्हें 1971 में इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया था।
411
बेटे के निधन के बाद उमाशंकर दीक्षित ने अपनी बहू शीला को राजनीति में उतारा। बता दें कि जो उमाशंकर दीक्षित इंदिरा गांधी मंत्रिमंडल में गृह मंत्री थे। इसके बाद उन्हें कर्नाटक और पश्चिम बंगाल का राज्यपाल भी बनाया गया था।
511
शीला दीक्षित को डांस और प्ले में विशेष रुचि रही थी। वे फिल्मों की भी शौकीन थीं। हालांकि वे हॉलीवुड की फिल्में ज्यादा पसंद करती थीं। उन्हें ग्रेगरी पैक और रॉक हडसन पसंद थे। शीला दीक्षित को कोल्ड कॉफी पीना पसंद था। वहीं खाने में पपीता, पास्ता, आलू-गोभी, एग टोस्ट आदि पसंद था।
611
शीला दीक्षित की बॉयोग्राफी सिटीजन दिल्‍ली: माई टाइम्‍स, माई लाइफ (CITIZEN DELHI: MY TIMES, MY LIFE) में उनकी प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें लिखा है कि विनोद उम्दा क्रिकेटर थे। दोनों अपने किसी मित्र के प्रेम विवाह के गवाह बने थे। इस प्रेम विवाह मे काफी अड़चने थीं। शीला और विनोद ने उसे सुलझाने में मदद की थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को करीब आए और प्यार हुआ। विनोद दीक्षित अक्खड़पन के लिए जाने जाते थे। लिहाजा शुरू में शीला दीक्षित उन्हें पसंद नहीं करती थीं। तस्वीर- शीला (गहरे रंग की साड़ी में) अपनी बहनों और कज़न के साथ।
711
शीला और विनोद की पहली मुलाकात DTC की 10 नंबर बस में हुई थी। दोनो अपने-अपने घ फिरोज शाह रोड जाने के लिए एक ही बस में बैठते थे। शीला ने अपनी बॉयोग्राफी में लिखा कि विनोद ने मुझे प्रपोज किया, मैं मां से कहने जा रहा हूं कि मुझे वो लड़की मिल गई है जिससे मुझे शादी करनी है।
811
हालांकि शीला और विनोद की शादी में भी पारिवारिक अड़चनें आई थीं। विनोद IAS एग्जाम में 9वें स्थान पर आए थे। उन्हें यूपी कैडर मिला था। यह उनके परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। दूसरा शीला दीक्षित दूसरे समाज से थीं। इसलिए शादी में दिक्कत आ रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार को मना लिया।
911
शीला दीक्षित के परिवार में उके बेटे संदीप दीक्षित हैं। वे सांसद रहे हैं। वहीं एक बेटी लतिका है।( मनमोहन सिंह और दिलीप कुमार के साथ शीला दीक्षित)
1011
1111
यह तस्वीर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान की है। इसमें शीला दीक्षित ने प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया था।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?
Recommended image2
Bengaluru News: गर्लफ्रेंड की सगाई सुन बॉडीबिल्डर को लगा ऐसा झटका कि खुद ही तबाह कर ली ज़िंदगी
Recommended image3
गुजरात में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर को मारा जोर का थप्पड़, पूरा क्लास सन्न-WATCH VIDEO
Recommended image4
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Recommended image5
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved