- Home
- States
- Other State News
- कोरोना पर हंसना इस महिला को पड़ा भारी, लॉकडाउन में घूमने निकली थी, फिर देखिए क्या हुआ
कोरोना पर हंसना इस महिला को पड़ा भारी, लॉकडाउन में घूमने निकली थी, फिर देखिए क्या हुआ
अहमदाबाद, गुजरात. सारा देश कोरोना को हराने लॉकडाउन का पालन कर रहा है, लेकिन कुछ लोग इस महामारी को भी मजाक में ले रहे हैं। वे अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। इस महिला ने लॉकडाउन का न सिर्फ उल्लंघन किया, बल्कि पुलिस को चुनौती भी दी कि वो तो बाहर निकलेगी। उसे किसी का डर नहीं। यही नहीं, महिला ने इसका एक टिक टॉक वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों ने महिला को उसकी इस हरकत के लिए काफी खरी-खोटी सुनाईं। साथ ही पुलिस ने भी उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। 37 वर्षीय जानकी शाह नाम ने वीडियो में कहा कि वो घूमने निकली है, उसे लॉकडाउन का कोई डर नहीं। वस्त्रापुर पुलिस ने जानकी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकी शाह ने यह वीडियो एक गाड़ी में बैठकर बनाया। वो हंसते हुए जहां-जहां से गुजरती..वहां के बारे में बताती जा रही थी। जैसे- यह शनिदेव का मंदिर है..यह वस्त्रापुर पुलिस चौकी है। वीडियो का आखिरी पड़ाव गोयल इंटरसिटी फ्लैट के पास था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस इस फ्लैट में पहुंची और महिला को अरेस्ट कर लिया। यह वीडियो 30 अप्रैल को बनाया गया था। जानकी उस दिन काकानगर गई थी।
आगे देखें लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति दिखातीं कुछ तस्वीरें...
यह तस्वीर मुंबई के ठाणे की है। लॉकडाउन में फंसे ड्राइवर ने ट्रक के कैबिन को ही अपना आशियाना बना लिया।
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। कोरोना संकट में भी लोग के हौसले टूटे नहीं है। चाहें दिक्कतें कैसी भी हों।
यह तस्वीर नोएडा की है। खाने की जुगाड़ में निकली एक लड़की। महामारी का सामना लोग साहस से कर रहे हैं।
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है। सड़क पर भोजन तैयार करता एक परिवार। उसे उम्मीद है कि मुसीबत के यह बादल जल्द छंटेंगे।
यह तस्वीर जयपुर स्थित अनाज मंडी की है। ये वो लोग हैं, जिनके कांधे पर लोगों की भूख मिटाने का सामान रखा है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.