MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Punjab
  • पंजाब में AAP का विजय जुलूस : सड़कों पर इंकलाब के नारे, केजरीवाल-भगवंत मान पर फूलों की बारिश, देखें Photos

पंजाब में AAP का विजय जुलूस : सड़कों पर इंकलाब के नारे, केजरीवाल-भगवंत मान पर फूलों की बारिश, देखें Photos

अमृतसर : पंजाब चुनाव (Punjab Chunav 2022) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जोश अमृतसर में उस वक्त देखने को मिला जब पार्टी का विजय जुलूस निकला। कार्यकर्ताओं के उत्साह से सड़कें पट गई। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और राज्य के होने वाले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ट्रक में सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे थे और कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारे। केजरीवाल और मान पर फूलों की बारिश की जा रही थी। कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह देख दोनों नेताओं ने पंजाब के लोगों का आभार जताया और कहा इस दिन को वे याद रखेंगे। देखिए आम आदमी पार्टी के विजय जुलूस की Photos...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 13 2022, 04:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

रो- शो से पहले कचहरी चौक से नॉवल्टी चौक तक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गाड़ी में बैठकर निकले। रोड शो के दौरान भगवंत मान पूरे रास्ते केजरीवाल के साथ ही रहे। दोनों ने रास्ते में सभी का अभिवादन किया और इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया। नॉवल्टी चौक पर रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 92 सीटों पर जीत दिलाने के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद। रिवायतें तोड़कर आम आदमी पार्टी नई पहल करेगी और पंजाब का विकास करेंगे।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

विजय जुलूस में भगवंत मान और केजरीवाल अलग चल रहे थे जबकि सभी विधायक अलग-अलग गाड़ियों में। कहा जा रहा है कि करीब 15 हजार से अधिक लोग रोड शो के दौरान केजरीवाल और मान की गाड़ी को घेरे हुए साथ चल रहे थे। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए गए थे।
 

36

रोड-शो दोपहर दो बजे कचहरी चौक से शुरू हुआ और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ा लोगों का हुजूम उमड़ता ही गया। रोड शो इनकम टैक्स चौक से होकर माल रोड स्कूल होते हुए शहर की ओर निकला। इस दौरान पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे और उनके चेहते पर जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
 

46

रोड शो के दौरान अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया को यकीन नहीं हो रहा। दुनिया मानती है कि पंजाबी हमेशा ही इंकलाब करते हैं, पर इतना बड़ा इंकलाब। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा कि यहां के सभी धुरंधर नेता हार गए। सुखबीर हार गए, प्रकाश सिंह बादल हार गए, कैप्टन हार गए, सिद्धू हार गए। इस बार जनता ने आम आदमी पार्टी पर जो विश्वास जताया है उसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद।

56

दिल्ली के सीएम ने आगे  कहा कि पंजाब को कई सालों बाद भगवंत मान के रूप में एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। हमारी पार्टी का कोई विधायक यदि कोई गड़बड़ करेगा तो उसे बख्शेंगे नहीं। हमने जो-जो वादे किए हैं सब पूरा करेंगे। 16 मार्च को भगवंत मान नहीं पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। 

66

इससे पहले अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान ने दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ पहुंचे माथा टेका, पूजा-पाठ किया। वहीं जलियांवाला बाग पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान केजरीवाल रामतीर्थ भी गए और इसके बाद कचहरी चौक पहुंचकर रोड शो शुरू किया।

इसे भी पढ़ें-गोल्डन टेंपल में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन, रोड-शो से पहले केजरीवाल-भगवंत मान की तस्वीरें

इसे भी पढ़ें-जीत का विजय जुलूस : पंजाब में आम आदमी पार्टी का जोश हाई, आज अमृतसर में मनाया जाएगा जश्न, ये नेता होंगे शामिल

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अरविंद केजरीवाल
भगवंत मान
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(115.0 ov)363/7
AUSAUS
-
Day 3 - Session 3
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Punjab Crime: आखिर ऐसा क्या हुआ कि DC के सिक्योरिटी अफसर ने बेटे को मारी गोली, खुद भी दी जान?
Recommended image2
Ludhiana School Case: 16 साल की छात्रा को चपरासी ने पकड़ा-चूमा, CCTV में कैद हुई घिनौनी हरकत!
Recommended image3
Punjab Murder: नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा, दुकान में लगाई आग, चौंकाने वाला VIDEO
Recommended image4
Punjab Politics: सीएम मान के पूर्व OSD मंजीत सिद्धू कांग्रेस में शामिल, 2027 चुनाव से पहले AAP को झटका
Recommended image5
Parvinder Jhota Murder: कौन है परविंदर झोटा का हत्यारा अश्विनी, किस बात से नाराज हो बरसाई गोलियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved