- Home
- States
- Punjab
- दो बहनों ने सुनाई आश्रम में बीती 3 रातों की कहानी, बाबा ने कहा था- चुप रहना..वर्ना भूत छोड़ देगा..सब मर जाओगे
दो बहनों ने सुनाई आश्रम में बीती 3 रातों की कहानी, बाबा ने कहा था- चुप रहना..वर्ना भूत छोड़ देगा..सब मर जाओगे
चंडीगढ़. पंजाब. चंडीगढ़ से सटे पंचकूला स्थित छोटा त्रिलोकपुर के एक आश्रम के ढोंगी बाबा को लेकर नया खुलासा हुआ है। बाबा ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर दो सगी बहनों के साथ रेप किया था। पुलिस को आशंका है कि बाबा की और भी कई करतूतों का खुलासा हो सकता है। पाखंडी बाबा पर आरोप है कि उसने लगातार तीन दिनों तक दोनों बहनों के साथ रेप किया। दोनों बहनों को उनका भाई आश्रम में लेकर आया था। दोनों बहनें बीमार हैं। अंधविश्वास के चलते उन पर भूत-प्रेत का साया बता दिया गया था। आरोपी को बुधवार को अरेस्ट किया गया था। उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बहनें हिमाचल प्रदेश के बद्दी की रहने वाली हैं। 25 जनवरी को दोनों बहनें अपने भाई के साथ आश्रम पहुंची थीं। 48 साल के बाबा लक्ष्यनंद ने भाई और बहनों को अलग-अलग कमरों में ठहराया था। इसके बाद बाबा ने लगातार तीन दिनों तक दोनों बहनों का शारीरिक शोषण किया। हैरानी की बात यह है कि भाई को इस बारे में कोई खबर तक नहीं हुई। बहनें भी आश्रम में चुप बनी रहीं।
15

दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाकर अपनी आपबीती सुनाई कि कैसे बाबा ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर उनका शोषण किया। लड़कियों ने अपनी पीड़ा घर पहुंचकर बताई थी। बाद में परिजन उन्हें लेकर यहां महिला थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों बहनों का सिविल हॉस्पिटल-6 में मेडिकल कराया। बुधवार को केस दर्ज किया और देर रात ही बाबा को पकड़ लिया गया। बाबा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
25
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ढोंगी बाबा यूपी के सहारनपुर जिले के बगड़गाम गांव का रहने वाला है। वो करीब 10 साल से इस आश्रम में रह रहा था। यहां उसने 5 साल पहले साई मंदिर का निर्माण भी कराया है।
35
गांववालों के मुताबिक, आश्रम में दूर-दूर से लोग आते हैं। हालांकि स्थानीय भक्तों की संख्या न के बराबर है। उधर, बाबा ने ऐसे सभी आरोपों को नकार दिया। उसने कहा कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। उसे इसी वजह से फंसाया गया है।
45
पीड़ित लड़कियों की उम्र 12-15 के बीच है। वे बसंत पंचमी पर आश्रम पहुंची थीं। हालांकि 27 जनवरी को वे घर लौट गई थीं।
55
लड़कियों ने बताया कि बाबा उनसे आश्रम की साफ-सफाई कराता था। रात को उनके कमरे में घुस आता था। अगर वो उससे मना करतीं, तो वो भूत-प्रेतों का डर दिखाता था। वो बोलता था कि कुछ कहा, तो ऊपर भूत छोड़ देगा। तुम सब मर जाओगे।
Latest Videos