बेटी जब 6 साल की थी, तब से पोर्न फिल्में दिखाकर रेप कर रहा था पिता
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 10th की स्टूडेंट के संग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह कलंक किसी और पे नहीं, लड़की के पिता पर लगा है। पीड़िता एक डायरी लिख रही थी, जिसमें पिता की हरकतों का जिक्र किया गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा है।
13

श्रीगंगानगर. राजस्थान में 10वीं की छात्रा के संग रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह कलंक किसी और पे नहीं, लड़की के पिता पर लगा है। पीड़िता एक डायरी लिख रही थी, जिसमें पिता की हरकतों का जिक्र किया गया था। सूरतगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पिता एक सरकारी स्कूल में टीचर है। आरोपी अपनी बेटी का यौन शोषण तक से करता आ रहा है, जब वो 6 साल की थी। पीड़िता पिछले तीन साल से डायरी लिख रही थी। उसमें पिता की हरकतों का जिक्र किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी की पत्नी घर पर नहीं होती, तब वो बेटी को पोर्न फिल्में दिखाता था। उसके बाद रेप करता था। पीड़िता तब काफी छोटी थी, इसलिए पिता की गंदी हरकतों को समझ नहीं पाई। हालांकि जब थोड़ी समझदार हुई और विरोध करना चाहा, तो पिता उसे पीटता। पीड़िता कुछ साल के लिए अपनी नानी के घर रहने चली गई थी। लेकिन जब वो वापस लौटी, तो पिता फिर वही हरकतें करने लगा।
33
पीड़िता ने अपने स्कूल के टीचर को इस बारे में बताया था। इस तरह मामला पुलिस तक पहुंचा। सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने भी अपने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की डायरी को भी अहम सबूत के तौर पर जब्त किया है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos