MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • बहू आग की लपटों में घिरी थी, ससुरालवाले वीडियो बनाते हुए बोले-'तेल महंगा है, क्यों डाल रही है?'

बहू आग की लपटों में घिरी थी, ससुरालवाले वीडियो बनाते हुए बोले-'तेल महंगा है, क्यों डाल रही है?'

सीकर, राजस्थान. यहां एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। पारिवारिक विवाद में एक महिला ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग में जलती महिला चीख रही थी और ससुरावाले वीडियो बनाते हुए कमेंट्स मार रहे थे। जैसे-मिट्टी का तेल महंगा है, उसे जो करना है करे, ये तो पागल हो गई है। किसी ने उसे नहीं बचाया। बाद में उसे अस्पताल ले गए, तब तक देरी हो चुकी थी। मामला पिंकी हाउस गली में 20 नवंबर को हुआ था। महिला की 2 दिन बाद मौत हो गई थी। यह वीडियो अब सामने आया है। मृतका का मायका झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में है। यहीं के थाने में मृतका के भाई पवन टेलर ने FIR दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि मनीषा की शादी दिसंबर 2012 में अनिल कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे थे। 2019 में कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर राजीनामा हो गया था। लेकिन 15 नवंबर को मनीषा को जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद उसने सुसाइड की ली। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में... 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 26 2020, 10:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

महिला की सुसाइड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें जब वो आग में घिरी हुई थी, तब ससुरालवाले उसका वीडियो बना रहे थे। इसमें एक बोल रहा था कि इसे जो करना है करे। दूसरा बोल रहा था ये पागल हो गई है। एक अन्य शख्स बोलते सुना गया कि तेल महंगा है, क्यों डाल रही है? आगे पढ़ें ...विधवा बहू ने भरी दुबारा मांग और फिर बुजुर्ग सास का पीटने भेज दिए गुंडे

26

चंडीगढ़. सास और बहू को लेकर अकसर झगड़े की खबरें आती हैं, लेकिन यहां बुजुर्ग सास को अपनी बहू से ढेरों उम्मीदें थीं। 85 वर्षीय कुलविंदर कौर ने 9 साल पहले अपने बड़े बेटे अवतार सिंह की शादी बलबीर कौर से की थी। शुरुआत में सबकुछ बढ़िया चला, लेकिन 2017 में अवतार सिंह की मौत के बाद जैसे बहू का मिजाज बदल गया। उसने दूसरी शादी कर ली। अब बहू जमीन-जायदाद पर अपना कब्जा जताने सास को गुंडों से पिटवाने लगी है। ऐसा आरोप बुजुर्ग सास ने लगाया है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि पुलिस ने भी इसे घरेलू मामला कहकर दोनों के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अब बुजुर्ग महिला ने पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और DGP दिनकर गुप्ता को शिकायती ईमेल भेजा है। कुलविंदर सिंह को दिल की बीमारी है। वे पेसमेकर पर जिंदा हैं। उनके पति गुरमीत सिंह, निवासी मेहली, तहसील बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग के दोनों बेटों अवतार सिंह व जुझार सिंह की भी मौत हो चुकी है। बुजुर्ग ने अपनी प्रॉपर्टी छोटे बेटे की बेटी के नाम कर रखी है। 2017 में जब अवतार सिंह की मौत हुई, तो 2 महीने बाद ही बहू बलबीर कौर ने अमेरिका में रह रहे हरजिन्दर सिंह से दूसरी शादी कर ली। अब बहू प्रॉपर्टी के लिए उन्हें परेशान कर रही है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में..

36

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि 15 नवंबर को उसकी बहू ने गुंडे भेजकर उसे पिटवाया। ठंड के बावजूद उसे घर से बेघर कर दिया। SSP अलका मीणा ने उन्हें SDM को आवेदन देने को कहा। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।  आगे पढ़ें इसी खबर के बारे में
 

46

अवतार की मौत के 2 महीने बाद ही बलवीर ने हरजिंदर सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी। अब वो अपनी पहली ससुराल की प्रॉपर्टी चाहती है। आगे पढ़ें-39 की लवमैरिज का शॉकिंग दि एंड

56

भिलाई, छत्तीसगढ़. सालभर पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी 39 दिन पहले लवमैरिज के बाद पूरी हुई। लेकिन अब अचानक प्रेमिका के मोबाइल पर कोई ब्लैकमेलिंग के कॉल करने लगा, मैसेज भी भेजने लगा। रविवार रात करीब 9.30 बजे पति-पत्नी ने साथ खाना खाया। इसके बाद पत्नी ने पति को बेडरूम में लॉक किया और बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में हुई। रात करीब 10.30 बजे नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। डॉ. महेंद्र देवांगन ने बताया कि उन दोनों की पहचान सालभर पहले एक निजी अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने 8 अक्टूबर को ही कोर्ट में लवमैरिज की थी। प्रीति ने यह दूसरी शादी की थी। उसकी पहली शादी से हुई बेटी को नानी अपने साथ लेकर चली गई थी। आगे पढ़ें-बीमार पति की मौत का सदमा सह न सकी बीवी, वाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करके हॉस्पिटल में ही दे दी जान

66

रायपुर, छत्तीसगढ़. टीबी से बीमार पति की मौत से दु:खी पत्नी ने अस्पताल में ही सुसाइड कर लिया। मृतका के पति का रायपुर के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (DKS)में पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। पति की शनिवार रात (14 नवंबर) को मौत हो गई थी। रविवार (15 नवंबर) को उसका शव घर जाना था कि इससे पहले ही पत्नी ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि अलविदा दोस्तों... भूल-चूक माफ करना। 45 वर्षीय निखत अंजुम ने 2008 में जाहिद अली से लवमैरिज की थी। जाहिद के मामा अकील रहमान ने रविवार सुबह गोलबाजार थाने में घटना की जानकारी दी। महिला ने एक पॉलिथीन को गले में बांध लिया था। इससे उसका दम घुट गया। जाहिद भिलाई तीन में निखत के साथ रहता था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved