MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Bus Safety Rules
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Yogi Adityanath AI Video Row
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • अग्निपथ बवाल अपडेट: उपद्रव के बाद लोगों में दहशत ऐसी की नहीं खुले बाजार, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अग्निपथ बवाल अपडेट: उपद्रव के बाद लोगों में दहशत ऐसी की नहीं खुले बाजार, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सीकर (sikar). राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार 17 जून को हुए उत्पात की दहशत कस्बेवासियों के दिलों में अब तक बैठी हुई है। शुक्रवार शाम को भी पुलिस के बाजार खोलने के एनाउसमेंट के बावजूद भी जहां व्यापारी अपने दुकान व प्रतिष्ठान खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं, शनिवार को सुबह भी दहशत के मारे कारोबार करने से कतराते रहे। इस पर उन्हें भरोसा दिलाने के लिए पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। जिसके बाद भी टाउन के अलग अलग इलाकों में पुलिस की तैनाती के साथ अब भी आरएसी की एक बटालियन को श्रीमाधोपुर कस्बे में ही रोका गया है। इस सुरक्षा के घेरे में ही व्यापारी अब धीरे- धीरे अपने क्षतिग्रस्त सामान को समेटने व नुकसान का आंकलन करते हुए अपनी दुकानें खोल रहे हैं। 

2 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : Jun 18 2022, 12:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बंद रहा पूरा बाजार

केन्द्र सरकार द्वारा आर्मी भर्ती में लागू की गई अग्निपथ योजना का विरोध राजस्थान में उग्र रूप में देखने को मिला। जहां उपद्रवियों ने ऐसा बवाल किया कि दशहत के कारण लोगों ने शुक्रवार 17 जून से लेकर शनिवार 18 जून तक  दुकान खोलने की हिम्मत तक नहीं की। हालांकि शुक्रवार की शाम ने पुलिस ने व्यपारियों की सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया, फिर भी किसी ने दुकाने नहीं खोली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

22 को लिया हिरासत में, बाकी की हो रही पहचान

सीकर व नीमकाथाना में हुए उपद्रव में पुलिस ने अब तक 22 लोगों की पहचान कर ली है। जिन्हें अरेस्ट भी कर लिया गया है। श्रीमाधोपुर में उप्रदव करने वाले मुख्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। जिनकी धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। मामले में आईजी उमेश दत्ता ने कहा है कि जल्द ही सारे उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

35

पत्थर व हथियारों से किया नुकसान
अग्निपथ योजना के विरोध में किए गए उपद्रव के बाद कस्बे में तबाही का सा मंजर हो गया। उपद्रवियों ने बाजार में कहीं एटीएम तो कहीं दुकानों व गाडिय़ों के शीशे फोड़ डाले। सभी जगह टूटा फूटा सामान ही बिखरा पड़ा था, कहीं पंखों की पंखियां टूटी हुई तो कहीं कांच के टुकड़े पड़े थे साथ ही इनको फोड़ने वाले पत्थर भी घटना वाली जगह बिखरे हुए थे। दुकानों के बाहर पड़ा सामान सड़को में यहां-वहां फैला हुआ था।
 

45

पुलिस चौकी व रेलवे स्टेशन पर भी तोडफ़ोड़
उपद्रवियों ने पुलिस चौकी व रेलवे स्टेशन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी व रेलवे स्टेशन पर जमकर तोडफ़ोड़ की। वहां खड़ी पुलिस की बाइक और निजी कार को तोड़ दिया। उपद्रवियों ने मैस में बना खाना और सामान तक बिखेर दिया। बवाल के कारण रेलवे स्टेशन को तो पूरा तितर बितर कर दिया गया। श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन भी देरी से पहुंची। 
 

55

एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स तैनात
उमेशचंद्र दत्ता, पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज ने बताया कि पुलिस ने उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर ली है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajasthan Viral Video: हाईवे पर क्यों खाना खा रहा था परिवार? सामने आया चौंकाने वाला सच
Recommended image2
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image3
उदयपुर के होटल में ठहरा परिवार, चेक-आउट पर ₹5.74 लाख का बिल देख उड़े होश, जानें फिर क्या हुआ
Recommended image4
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब
Recommended image5
Rajasthan News: राजस्थान में 215 मेडिकल स्टोर पर गिरी गाज, दो महीने से दवा वितरण में लापरवाही का आरोप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved