- Home
- States
- Rajasthan
- ठंड की थर्ड डिग्री: जयपुर में 55 साल का रिकॉर्ड टूटा, कहीं शून्य तो कहीं माइनस में पहुंचा तापमान
ठंड की थर्ड डिग्री: जयपुर में 55 साल का रिकॉर्ड टूटा, कहीं शून्य तो कहीं माइनस में पहुंचा तापमान
जयपुर (राजस्थान). देशभर में ठंड का कहर जारी है। लेकिन राजस्थान में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। यहां के कई इलाकों में पारा माइनस तक जा पहुंचा है। ठंड और शीतलहर की वजह से लोगों का घर ने निकलना मुश्किल हो रहा है। जयपुर में सोमवार को 55 साल बाद सबसे सर्द मौसम रहा। मौसम विभाग ने शहर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले जयपुर में 1964 में जयपुर में शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। सर्दी और कोहरे के कारण सोमवार सुबह भी जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से ही अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा। आलम यह है कि गर्मियों में आग उगलने वाला रेगिस्तान भी बर्फ उगल रहा है।
18

मौसम विभाग के अनुसार अचानक ठंड बढ़ने का कारण उत्तरी अक्षांशीय ठंडे इलाकों लगातार उत्तरी सर्द हवाएं लगातार राजस्थान में प्रवेश कर रही है। गर्मियों में तपने वाला राजस्थान का शेखावाटी जमने लगा है। राज्य में बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 7.1 डिग्री रह।
28
अजमेर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज हुआ। यहां पिछले साल का सबसे कम 4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।
38
झुंझुनूं जिले में कई जगह पर 1.1 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान।
48
वहीं अलवर में 3.2 और सीकर में माइनस 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। यहां पौधों में भी बर्फ जमने लगी है।
58
सवाई माधोपुर 3.6 और बूंदी में 2.6 डिग्री नीचे आ गया तापमान। यहां आलम यह था कि लोग दिन में भी अलाव लगाकर बैठे रहे।
68
वहीं अगर झीलों की नगरी उदयपुर की बात करें तो यहां 3.3 डिग्री रहा परा।
78
अगर हम एजुकेशन हब कोटा शहर की बात करें तो यहां का तापमान सोमवार को 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
88
चित्तौड़गढ़ में 3.4 डिग्री तक जा पहंचा पारा।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos