MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 11 नवंबर 2021: मेष वालों को बढ़ेगा सम्मान, कर्क वालों का हो सकता है प्रमोशन

Horoscope Today आज का राशिफल 11 नवंबर 2021: मेष वालों को बढ़ेगा सम्मान, कर्क वालों का हो सकता है प्रमोशन

उज्जैन. 11 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से देखें तो इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 11 2021, 09:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। 

उपाय- पितृ देवताओं की पूजा करें।
 

212

कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

उपाय- पिता को उपहार लाकर दें। 
 

312

आज का दिन कुछ समय गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी। धन के वापस आने की संभावना कम है। 

उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं।
 

412

कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। 

उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्टे अर्पित करें।
 

512

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज एक समय में आप एक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन यदि आपने एक ही समय में कई काम को हाथ में पकड़ा, तो आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, और आप जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं। 

उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।
 

612

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को समस्या है तो आप अपने जीवन साथी के साथ खड़े नजर आएंगे। आज व्यवसाय में भी धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम दिलवाने वाला रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। किसी से सलाह लेने की सोच सकते हैं।

उपाय- गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री दान करें। 
 

712

यदि आज आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कोई अहम कार्य सौंपा जाएगा और जिसे वह पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप असफल रहेंगे।

उपाय- पीले फल किसी मंदिर में चढ़ाएं। 
 

812

विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा  बाद में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। 

उपाय- हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
 

912

आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी।आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पास व  दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। 

उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।
 

1012

साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उत्तम है। लेकिन आज आपको लोगों को पहचान करके उनसे जुड़ना होगा, नहीं तो वह आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने किसी पुराने घर मकान अथवा दुकान आदि को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं। व्यापार की कोई नई योजना आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है।

उपाय- किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।
 

1112

आज आप अपने किसी परिजन के घर सायंकाल के समय प्रस्थान कर सकते हैं, जिनके लिए आप को उपहार खरीदने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज नवीन तकनीकी माध्यमों से सफलता अवश्य प्राप्त करनी होगी। आज का दिन आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे। 

उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
 

1212

विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। आज आप परिवार के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं। खोया हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज का दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे। 

उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved