MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 12 मार्च 2021 राशिफल: कुंभ राशि वाले किसी काम में रिस्क न लें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

12 मार्च 2021 राशिफल: कुंभ राशि वाले किसी काम में रिस्क न लें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 12 मार्च, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आमदनी का नया सोर्स आपको मिल सकता है। कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है।
नुकसान- अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। कुछ पुरानी बातों में मन उलझा हुआ रहेगा।
उपाय- पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

212

फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा।
नुकसान- बिजनेस के कुछ मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे। दूसरों के काम में रोक-टोक करेंगे तो संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी बात दूसरों पर न थोपें।
उपाय- लाल फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएं।

312

फायदा- किसी करीबी की मदद करेंगे। आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा रहेगा।
नुकसान- गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इधर-उधर की बातों में आपका मन भटक सकता है।
उपाय- शिव मंदिर में जाकर शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

412

फायदा- अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है। आज आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
नुकसान- आपकी ही इमेज खराब हो सकती है। अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें।
उपाय- रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

512

फायदा- आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर रहेगी। घर और ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने काम से आप दूसरों का मन मोह लेंगे।
नुकसान- खर्चा ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझ सकते हैं। सेहत के मामले में परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश का अभिषेक शुद्ध जल से करें।

612

फायदा- कोई बड़ी समस्या हल सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। अचल संपत्ति जैसे मकान आदि से फायदा हो सकता है।
नुकसान- लव लाइफ में विवाद हो सकता है। किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई काम करें।
उपाय- माता को अपने हाथों से खीर बनाकर खिलाएं।

712

फायदा- सोचे हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। जॉब और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। पॉजिटिव व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। 
नुकसान- एक से ज्यादा काम साथ शुरू करने से बचें, इससे आपका पैसा और समय खर्च हो सकता है।  पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।

812

फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कुछ लोगों से आपको उपयोगी सलाह मिलेगी। जरूरी काम निपटाने में किसी की मदद मिलेगी।
नुकसान- किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। कुछ फैसले आपके लिए गलत साबित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को साबूत धनिया चढ़ाएं।

912

फायदा- आज आप किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश भी रहेंगे। पुराने उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। 
नुकसान- आज का काम कल पर न टालें। सिरदर्द और नींद न आने से परेशान हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पण करें।

1012

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कुछ लोग अनजाने में आपकी मदद कर सकते हैं। करियर के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते हुए थोड़ा सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

1112

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। फायदे की  कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज पैसों की समस्या निपट जाएगी। 
नुकसान- चंद्रमा के कारण आज आप विवादों में उलझ सकते हैं। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें।
उपाय- बहते हुए जल में सफेद फूल प्रवाहित करें।

1212

फायदा- करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। 
नुकसान- ऑफिस में कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। दुश्मनों से सावधान रहें।
उपाय- देवी पार्वती को लाल वस्त्र और चूड़ियां अर्पित करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved