- Home
- Astrology
- Horoscope
- 13 अप्रैल 2021 राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में तरक्की हो सकती है, जानें अपना दिन
13 अप्रैल 2021 राशिफल: तुला राशि वालों के बिजनेस में तरक्की हो सकती है, जानें अपना दिन
उज्जैन. 13 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.06 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग और बाद में भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
फायदा- मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- खर्च अधिक होगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- देवी को लाल चूड़ियां चढ़ाएं।
फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।
नुकसान- परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।
फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं।
नुकसान- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- पीपल का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।
फायदा- अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी।
उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।
फायदा- मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।
नुकसान- सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
फायदा- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
उपाय- दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।
फायदा- बिजनेस में तरक्की होगी। पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं।
उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
फायदा- विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
नुकसान- सोच-समझकर पैसा निवेश करें। किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- माता को कुछ मीठा खिलाएं।
फायदा- संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
नुकसान- माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी की भी बुराई न करें। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।
फायदा- बिजनेस में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।
फायदा- अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।