MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 14 अक्टूबर 2021: कर्क वालों को मिलेगा बीमारी से आराम, कुंभ वालों को मिल सकता है रोजगार

Aaj Ka Rashifal 14 अक्टूबर 2021: कर्क वालों को मिलेगा बीमारी से आराम, कुंभ वालों को मिल सकता है रोजगार

उज्जैन. 14 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.11 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही शनि पहले से ही स्थित है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर गुरुवार को दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 14 2021, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बिजनेस के लिए यात्रा फायदा पहुंचाएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
 

212

फायदा- दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।
 

312

फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है। मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
उपाय- अपनी राशि के स्वामी के मंत्र का जाप करें। 
 

412

फायदा- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी से बहुत हद तक आराम मिल सकता है।
नुकसान- बेवजह किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में किसी बात पर टेंशन हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

512

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, मनचाहा परिणाम आ सकता है। बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। अपने ही लोग आज आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 

612

फायदा- कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी खास मित्र से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी।
उपाय- सिरदर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।
 

712

फायदा- अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। मकान आदि अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
नुकसान- निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
 

812

फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
नुकसान- उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे। जोखिम भरे सौदे न करें।
उपाय- गरीबों को केले का दान करें।
 

912

फायदा- आज काम का बोझ थोड़ा कम हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे।
नुकसान- किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है।
उपाय- पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।
 

1012

फायदा- राजनीति से जुड़े लोग आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

1112

फायदा- बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। ऑफिस में कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। अजीब से बैचेनी मन में रहेगी।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
 

1212

फायदा- बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। सभी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- बच्चों को चॉकलेट या कुछ मीठा खिलाएं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved