MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 15 नवंबर 2021: उतर जाएगा सिंह वालों का कर्ज, तुला वालों को मिलेगी अच्छी खबर

Horoscope Today आज का राशिफल 15 नवंबर 2021: उतर जाएगा सिंह वालों का कर्ज, तुला वालों को मिलेगी अच्छी खबर

उज्जैन. 15 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा। सोमवार को सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, चंद्रमा मीन राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृष राशि में, केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन स्थिति के कारण और भी कई शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 15 2021, 07:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आज व्यापार में आपका कहीं से लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। 

उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
 

212

विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी गुरुजन की मदद से समाप्त होंगी। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिन्हें आप अपने पिताजी के सहयोग से सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। 

उपाय- देवी पार्वती को चुनरी चढ़ाएं।
 

312

कार्य क्षेत्र में भी आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। प्रेमजीवन में नई नवीनता और मधुरता आएगी। आज आपको किसी कार्य के लिए जोखिम लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।

उपाय- राशि स्वामी ग्रह के मंत्रों का जाप करें। 
 

412

जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र के कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। 

उपाय- कांटेदार पौधे में पानी डालें।
 

512

नौकरीपेशा लोगों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे, जिसके कारण उन्हें पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आपको कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो वह भी आज उतर जाएगा। आज के दिन आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

उपाय- जेब में सुगंधित रूमाल रखें।
 

612

कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अनुशासन व सावधानी से कार्य करना है, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया  है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। व्यापार की छोटे-मोटे समस्याओं के कारण आज आप परेशान रहेंगे। आज घर परिवार के सदस्यों की आपस में किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है।

उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 

712

संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन आगमन में आज कोई कठिनाई आ सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

उपाय- पीपल की जड़ में दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
 

812

जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पिछला उधार चल रहा था,तो आज आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे।

उपाय- हरी चूड़ियां देवी मंदिर में चढ़ाएं। 
 

912

आज काम के बोझ से राहत पाने के लिए आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में अधिक अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 

1012

आज आप सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आज आपको परिवार की ओर से या संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कपड़ा व्यापारियों को आज हर मामले में भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

उपाय- देवी कालरात्रि को शराब का भोग लगाएं। 
 

1112

नौकरी में आज बॉस के द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो भी कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा।

उपाय- शिवजी की पूजा करें। 
 

1212

वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आज यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि रोजगार की दिशा में समस्या आ रही थी, तो उनसे आप को कुछ राहत मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय- बच्चों को चॉकलेट बांटें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved