MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 15 जुलाई 2021 राशिफल: कर्क वालों को मिल सकते हैं नौकरी के बेहतर अवसर, सिंह राशि वाले संभाल लेंगे बिगड़ी बात

15 जुलाई 2021 राशिफल: कर्क वालों को मिल सकते हैं नौकरी के बेहतर अवसर, सिंह राशि वाले संभाल लेंगे बिगड़ी बात

उज्जैन. 15 जुलाई, गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 8.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 14 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
फायदा- दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
नुकसान- किसी अजनबी पर भरोसा न करें। खर्च और काम ज्यादा होने से परेशानी होगी। नए काम की शुरूआत के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज या पका भोजन दान करें।

212

वृषभ
फायदा- बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
नुकसान- किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। पैसा उधार देने से बचें। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाएं।

312

मिथुन
फायदा- अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
नुकसान- अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर ही घर से निकलें।

412

कर्क
फायदा- नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है। नया काम शुरू करने से पहले सावधानी रखें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

512

सिंह
फायदा- अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

612

कन्या
फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।  प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आज आपको कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। कामकाज में मन कम ही लगेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय-  भगवान शिव को धतूरे के फूल चढ़ाएं।

712

तुला
फायदा- काम समय पर पूरा होगा। ऑफिस में आज सभी आपकी मदद करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। बनती हुई बात बिगड़ सकती है। घर पर किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं।

812

वृश्चिक
फायदा- सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।

912

धनु
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा। परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।

1012

मकर
फायदा- आज आपके ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है।
नुकसान- मानसिक कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं।  संतान की ओर से चिंता रहेगी।
उपाय- नदी में तांबे का टुकड़ा डालें।

1112

कुंभ
फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- एक साथ कईं काम न करें। आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।

1212

मीन
फायदा- दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज आप समस्याओं को आसानी से निपटा लेंगे। आज एक्स्ट्रा आमदनी भी हो सकती है।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। अपनी योजना किसी को न बताएं। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध का दान करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved