MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 16 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर वाले पैसों के मामले में जोखिम ना लें, बड़ा नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

16 दिसंबर 2020 का राशिफल: मकर वाले पैसों के मामले में जोखिम ना लें, बड़ा नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 16 दिसंबर, बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही चंद्रमा स्थित है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 15 2020, 08:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आज कोई बड़ा सौदा न करें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल में पका भोजन जैसे पूरी- भजिए दान करें।

212

फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पितरों के निमित्त अग्नि में घी-गुड़ की आहुति दें।

312

फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे।
नुकसान- महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें या पक्षियों का अनाज खिलाएं।

412

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा।
उपाय- नदी में तांबे का टुकड़ा प्रवाहित करें।

512

फायदा- नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

612

फायदा- संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

712

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।
नुकसान- कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। भाइयों में विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह की मिठाई का भोग लगाएं।

812

फायदा- मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे।
नुकसान- गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्रों का दान करें।

912

फायदा- परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें।

1012

फायदा- किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- 7 सुहागिन महिलाओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

1112

फायदा- रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

1212

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।  नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved