MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 17 सितंबर 2021 Rashifal: कन्या राशि वालों को कानूनी मामलों में मिलेगी सफलता, वृश्चिक को हो सकता है धन लाभ

17 सितंबर 2021 Rashifal: कन्या राशि वालों को कानूनी मामलों में मिलेगी सफलता, वृश्चिक को हो सकता है धन लाभ

उज्जैन. 17 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सूर्य राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित है। एक ही राशि में 3 ग्रह होने से इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 16 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। दोस्त आपकी मदद करेंगे। निवेश का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

212

फायदा- अधिकारियों आज आपको सहयोग करेंगे। कोई बदलाब शुभ फल दे सकता है। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है, हाथापाई की नौबत भी आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

312

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से संबंध पहले से बेहतर होंगे।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में छुटपुट नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

412

फायदा- इनकम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कुछ कम होंगी।
नुकसान- बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- महिलाओं को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

512

फायदा- पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

612

फायदा- बिजनेस में बड़ा बदलाव फायदा पहुंचा सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

712

फायदा- नौकरी प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद से योजना सफल हो सकती है। बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- आज आपको थोड़ी ज्यादा दौड़-भाग करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके विश्वास का फायदा उठा सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

812

फायदा- आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

912

फायदा- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
नुकसान- एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

1012

फायदा- पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।

1112

फायदा- घर में कोई मांगलिक काम होने के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुराना विवाद हल हो सकता है।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

1212

फायदा- आज किया हुआ काम भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved