MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 18 नवंबर 2021: मेष वालों का हो सकता है प्रमोशन, कर्क राशि वाले रहेंगे व्यस्त

Horoscope Today आज का राशिफल 18 नवंबर 2021: मेष वालों का हो सकता है प्रमोशन, कर्क राशि वाले रहेंगे व्यस्त

उज्जैन. 18 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में, चंद्रमा मेष राशि में, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृष राशि में, केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… ​​​​​​​

4 Min read
Author : Contributor Asianet
Published : Nov 18 2021, 09:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह व मंगल कार्य में सम्मिलित हो सकते है, जिसमें आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात होगी। आज का दिन आपके लिए काफी हर्षोल्लास वाला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है।

उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
 

212

परिवार के किसी सदस्य के आशीर्वाद से आज आपको धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको आज अपने अनावश्यक खर्चा  पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज दिन उत्तम रहेगा।

उपाय- भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करें।
 

312

आज आप अपने ऊपर ही कुछ खर्चा करने की सोचेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। नौकरी में आज आपको कोई जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने आलस्य को त्याग कर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय- हरे रंग की साड़ी दान करें। 
 

412

रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई उतम अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करेंगे। बिजनेस मे आज आपको अपने किसी मित्र के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की कुछ नयी योजना को आगे बढ़ा पाएंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। 

उपाय- जेब में सफेद रूमाल रखें।
 

512

आज आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आप के रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज आपको व्यवसाय में आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे।

उपाय- आंकड़े के पौधे में जल चढ़ाएं। 
 

612

संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक जाएं क्योंकि आज वाहन की खराबी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले पकेवान खिलाएं। 
 

712

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने से परहेज रखें। आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा रहेगा। आज यदि आप अपनी संतान के बच्चे से संबंधित कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप को इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा।

उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। 
 

812

आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। संतान की तरक्की देख आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आप माता पिता के आशीर्वाद से किसी भी कार्य को करने की सोचेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगता है, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि वापस आने की संभावना बहुत कम है।

उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
 

912

जीवन साथी के साथ आज कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त हो जाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहने वाला है।

उपाय- शिवजी को भांग अर्पित करें। 
 

1012

आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी धन व्यय करेंगे। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का दिन रहेगा। आज आपको अपने सामाजिक कार्यों के द्वारा बार-बार प्रशंसा सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। 

उपाय- किसी मंदिर में 11 बादाम चढ़ाएं।
 

1112

आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी का भी सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अत्यधिक धन लाभ के लिए कठिन परिश्रम करेंगे, इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। 

उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।
 

1212

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज भी आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह भी आज हल का दिख रहा है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। धार्मिक कार्य में भी आज आपकी आस्था बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ खर्चा भी करेंगे। व्यापार में आय के नए स्त्रोत मिलेंगे।

उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved