सोमवार को 3 अशुभ योग, मीन राशि का चंद्रमा क्या असर डालेगा आप पर?
उज्जैन. 22 जुलाई, सोमवार सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 8.15 से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार को सुबह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद उत्तर भाद्रपद शुरू होने से गद नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड नाम का एक अन्य अशुभ योग भी बन रहा है। रविवार की रात चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन में प्रवेश कर चुका है। इसका प्रभाव भी सोमवार को सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी-सूर्य- कर्क राशि मेंचंद्र- मीन राशि मेंमंगल- कर्क राशि मेंबुध- कर्क राशि मेंगुरु- वृश्चिक राशि मेंशुक्र- मिथुन राशि मेंशनि- धनु राशि मेंराहु- मिथुन राशि मेंकेतु- धनु राशि में
Latest Videos
