- Home
- Astrology
- Horoscope
- 24 मई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के हाथ से करियर के अच्छे मौके निकल सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन
24 मई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के हाथ से करियर के अच्छे मौके निकल सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन
उज्जैन. 24 मई, रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार की शाम को करीब 5 बजे चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

फायदा- आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा होगा।
नुकसान- लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।
फायदा- आज मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है। सोच-समझकर बोलें। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।
फायदा- रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
नुकसान- विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।
फायदा- आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है।
उपाय- किन्नर को हरी चूड़ियां और कुछ पैसे दें।
फायदा- बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।
फायदा- ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नए काम की योजना बन सकती है। निवेश के लिए भी आज दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी। कानूनी मामलों से दूर ही रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- भगवान शिव को भांग चढ़ाएं।
फायदा- बिजनेस के लिहाज से आज दिन अच्छा है। कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है।
नुकसान- बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में तनाव भी हो सकता है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें।
उपाय- 7 कन्याओं को खीर खिलाएं।
फायदा- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। साझेदार धोखा दे सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।
फायदा- ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। पुरानी समस्या हल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें। कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- अनाथ आश्रम में जरूरत की चीजें दान करें।
फायदा- किस्मत का साथ आज आपको मिल सकता है। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
नुकसान- समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें।
फायदा- बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।
नुकसान- काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
फायदा- अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें। किसी दूसरे के मामले में दखल न दें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।